मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश अकादमी की कावेरी को 11 लाख रुपये का चेक प्रदान किया मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 31वीं राष्ट्रीय सीनियर कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सात स्वर्ण पदक अर्जित करने वाली सुश्री कावेरी ढीमर को 11 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में कावेरी को चेक प्रदान कर कहा कि “खेलते जाओ-जीतते जाओ, राज्य सरकार हर कदम पर आपके साथ है।” सरकार हर संभव सहयोग करेगी। यह भी पढ़ें Jabalpur News: जबलपुर में बड़ा हादसा; बरगी बांध में 40… Apr 30, 2026 MP News: शादी समारोह में पूर्व मंत्री रामनिवास रावत का… Apr 30, 2026 राष्ट्रीय चेम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चेम्पियन सुश्री कावेरी 24 से 27 मार्च 2022 तक थाईलैंड में आयोजित होने वाली एशियन चेंपियनशिप में सम्मिलित होंगी। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की सीहोर जिले के ग्राम मंडी की निवासी कावेरी ने 24 से 27 अक्टूबर 2021 तक हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में आयोजित प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण पदक जीते थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस उपलब्धि पर कावेरी को 11 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की थी। Share