मुख्यमंत्री चौहान ने करंज और केसिया का पौधा लगाया मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में करंज और केसिया के पौधे लगाए। खरगोन-बड़वानी सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, सदस्य जिला पंचायत धार श्री वीरेंद्र सिंह बघेल तथा बी-अ-ह्यूमन संस्था के श्री जीतेन्द्रमणि शर्मा, श्री अटल बिहारी शर्मा तथा श्री रणवेश शर्मा साथ थे। संस्था पिछले पाँच वर्षों से देश और प्रदेश के कई संगठनों के साथ मिलकर नैतिकता के भावों को लोगों तक पहुँचाने का काम कर रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए 2000 पौधे लगाए हैं। संस्था का युवा संगठन ग्रामीण स्तर पर लोगों को अपने कर्त्तव्यों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा है। बी-अ-हयूमन पर्यावरण, वृक्षा-रोपण, सुरक्षा और समाज से जुड़े सभी सामाजिक कर्त्तव्यों के लिए सदैव तत्पर रही है। संस्था का मानना है कि व्यक्ति के विचारों में मानवता होगी तो वो इस समाज, देश और दुनिया के सदैव हितैषी बनें रहेंगे। यह भी पढ़ें Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की… Mar 10, 2026 अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी… Mar 10, 2026 पौधों का महत्व आज लगाया गया करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। केसिया को भारत में जंगली दालचीनी भी कहा जाता है। केसिया जावानिका की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है। Share