मार्च के तीसरे हफ्ते में बिहार का अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस होगा बिहार By Nayan Datt On Mar 7, 2022 पटना। मौसम का तेवर हर दिन बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पूरे प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह निरंतर बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बने होने के साथ आकाश साफ रहेगा। तीन दिनों के बाद तापमान में आंशिक वृद्धि का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि मार्च के तीसरे सप्ताह में प्रदेश का अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। यह भी पढ़ें पटना में 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर हंगामा:… Aug 25, 2026 पटना में छात्र आंदोलन: सकारात्मक वार्ता के बाद भी CM आवास… Aug 25, 2026 वहीं, रविवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 30.5 तो न्यूनतम सामान्य से दो ज्यादा 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 12.4 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद सबसे ठंडा शहर रहा, जबकि 32.6 डिग्री के साथ बांका सबसे गर्म रहा। वहीं, प्रदेश का न्यूनतम तापमान 14 से 16 तो अधिकतम 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। Share