मात्र 200 रुपये में घर ले जाएं ये जबरदस्त 5G Smartphone, हाथ से जानें न दें ऑफर

फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 9 फरवरी से मोबाइल्स बोनैन्जा (Mobiles Bonanza) सेल चल रही है जिसमें आपको अपने मनपसंद स्मार्टफोन बेहद कम कीमत में मिल जाएंगे. आज हम इस सेल में मिलने वाले एक ऐसे 5G स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं जिसे आप केवल 224 रुपये में खरीद सकते हैं..

नई दिल्ली. ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपने यूजर्स के वैलेंटाइन्स डे को खास बनाने के लिए अपने पेज पर एक साल जारी की हुई है जिसका नाम ‘मोबाइल्स बोनैन्जा’ (Mobiles Bonanza) है. 9 फरवरी को शुरू हुई इस सेल में आपको कई तरह के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. आज हम एक जबरदस्त 5G स्मार्टफोन, Poco M3 Pro 5G पर मिलने वाले ऑफर्स की बात कर रहे हैं जिससे आप 17,999 रुपये की कीमत वाले इस फोन को केवल 224 रुपये में खरीद पाएंगे..

इस 5G स्मार्टफोन पर पाएं भारी छूट

यहां हम Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं जिसे 13% के डिस्काउंट के बाद फ्लिपकार्ट पर 15,499 रुपये में बेचा जा रहा है. आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन की असली कीमत 17,999 रुपये है. इस स्मार्टफोन को खरीदते समय अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5% यानी 775 रुपये का कैशबैक मिल जाएगा जिससे फोन की कीमत और कम होकर 14,724 रुपये हो जाएगी.

एक्सचेंज ऑफर ने मचाया धमाल

Poco M3 Pro 5G पर मिलने वाले ऑफर्स में एक एक्सचेंज ऑफर भी शामिल है. अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले में इस 5G स्मार्टफोन को खरीदने पर आप 14,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. अगर आपको इस एक्सचेंज ऑफर का पूरा लभी मिल जाता है तो आपके लिए इस स्मार्टफोन की कीमत 14,724 रुपये से कम होकर केवल 224 रुपये रह जाएगी.

इस 5G स्मार्टफोन के फीचर्स

पोको का यह स्मार्टफोन, Poco M3 Pro 5G 6GB RAM और 128GB के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट पर काम करने वाले इस स्मार्टफोन में आपको 6.5-इंच का फुल एचडी+ डॉट डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी भी मिलेगी. कैमरे की बात करें तो यह फोन एक ट्रिपल रीयर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें प्राइमेरी सेन्सर 48MP का है और बाकी दोनों सेन्सर्स 2-2MP के हैं. इसमें आपको 8MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जा रहा है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्लिपकार्ट की ये मोबाइल्स बोनैन्जा सेल 14 फरवरी को खत्म हो जाएगी इसलिए इस सेल का फायदा उठाने के लिए अब आपके पास केवल दो ही दिन हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     जामताड़ा में मंईयां सम्मान योजना से 1500 अयोग्य लाभार्थियों के नाम कटे: प्रशासन करेगा वसूली, छोटी गलतियों से पात्र महिलाएं परेशान     |     गिरिडीह में बड़ा भू-धंसान: CCL लंकास्टर अस्पताल के दो भवन जमींदोज, सड़क पर आई दरारें; GM ने किया निरीक्षण     |     झारखंड में 2119 संभावित वेटलैंड्स का होगा वैज्ञानिक संरक्षण: सीएम हेमंत सोरेन ने दिए सीमांकन और नोटिफिकेशन के निर्देश     |     दुमका: जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के रसोइए सोनू राउत का संदिग्ध शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका     |     झारखंड भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा: 15 सितंबर की सुनवाई पर छात्रों की नजर, मांगें न मानीं तो चक्का जाम की चेतावनी     |     JPSC अनियमितता केस: कोर्ट में पेश हुई CID की केस डायरी; पूर्व अध्यक्ष व उप परीक्षा नियंत्रक की जमानत याचिका पर 1 सितंबर को फैसला     |     MMDR बिल के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का आर-पार का संग्राम: 14 हजार करोड़ के नुकसान का आरोप, 27 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन     |     पाकुड़ में ग्रामीण महिलाओं ने राखी कारोबार से बनाई आत्मनिर्भरता की राह: SBI आरसेटी और JSLPS से मिला हुनर, बाजारों में भारी मांग     |     डुमरी विधायक जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम: माफी मांगें विधायक, आंदोलन की चेतावनी     |     झारखंड में संगठित अपराध पर आर्थिक प्रहार: गैंगस्टरों के बैंक खातों और संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, बनेगा ऑनलाइन डेटाबेस     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें