मांगों को लेकर 24 मार्च को झारखंड रहेगा बंद देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 झारखंड | के कई राजनीतिक संगठनों की ओर से 24 मार्च को ही झारखंड बंद की अपील कर दी गई है। आपको बता दें कि यह बंद झारखंड पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर बुलाई गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण इस बंद को लेकर सड़क पर उतर सकते हैं। ऐसे में यातायात सेवाएं झारखंड के सभी जिलों में बाधित हो सकती हैं। हालांकि झारखंड सरकार की ओर से अभी तक इस बंद के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। यह भी पढ़ें West Bengal Election 2026: बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान,… Apr 30, 2026 I-PAC Director Bail: बंगाल चुनाव खत्म होते ही विनेश चंदेल को… Apr 30, 2026 झारखंड बंद की अपील पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की ओर से की गई है। बीते दिनों रांची के धुर्वा स्थित विधायक क्लब सभागार में इस संगठन की बैठक हुई थी। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री लालचंद महतो इस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने ही बैठक में 24 मार्च को झारखंड बंद की घोषणा कर रखी है। पूर्व मंत्री का कहना है कि पिछड़ा वर्ग को आबादी के अनुपात में आरक्षण मिलना चाहिए। चूंकि हेमंत सोरेन सरकार इसके लिए कोई पहल नहीं कर रही है, इसलिए उन्होंने झारखंड बंद की अपील की है। Share