महंगाई भत्‍ता 3 फीसद से ज्‍यादा बढ़ाने के सवाल पर जानिए क्‍या बोले वित्‍त राज्‍य मंत्री

7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्‍ता पा रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर है। सरकार ने महंगाई बढ़ने के बाद भी महंगाई भत्‍ते की दर को 3 फीसद रखने का ऐलान किया है। यानि इसमें ज्‍यादा बढ़ोतरी नहीं होगी।

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्‍ता (Dearness Allowance) 3 फीसद से अधिक बढ़ाने से इनकार कर दिया है। सरकार ने कहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) वृद्धि की दर को संशोधित करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह पहले से ही मुद्रास्फीति की दर के आधार पर तय की गई है।

मुद्रास्फीति की दर स्पष्ट रूप से ज्‍यादा

दरअसल, केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में महंगाई भत्‍ते से संबंधित सवालों का जवाब दिया। इनमें यह सवाल भी शामिल था कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 3% पर स्थिर क्यों है जबकि मुद्रास्फीति की दर स्पष्ट रूप से ज्‍यादा है? क्या सरकार कीमतों के हिसाब से DA/DR देने पर विचार करेगी?

कैलकुलेशन अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के तहत

केंद्र सरकार के मुताबिक उसके कर्मचारियों और पेंशनरों को DA और DR में हाइक का कैलकुलेशन औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के तहत मुद्रास्फीति की दर के आधार पर किया जाता है। पिछली दो तिमाहियों में मुद्रास्फीति की औसत दर लगभग 5% रही है।

डीए और डीआर बढ़ोतरी के सवाल

केंद्रीय वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में डीए और डीआर बढ़ोतरी के सवालों पर कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA और DR की गणना लेबर मंत्रालय द्वारा जारी अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के अनुसार मुद्रास्फीति की दर के आधार पर की जाती है।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में महंगाई की औसत दर 5.01%

उनसे पूछा गया था कि क्या सरकार कीमतों के अनुसार डीए / डीआर देने पर विचार करेगी और डीए / डीआर को 3% पर स्थिर नहीं रखेगी। चौधरी ने कहा कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। पिछले साल जुलाई-सितंबर तिमाही में औसत खुदरा महंगाई दर 5.08% थी। 2021 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में महंगाई की औसत दर 5.01% थी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्यापमं जारी करेगा विज्ञापन     |     Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा गिरफ्तार     |     Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही से रायपुर रेफर     |     Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारियों का जुलूस     |     Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाले भी गिरफ्तार     |     Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुनाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम     |     State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में खूंटी बनी चैंपियन     |     Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय में छूट     |     Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रवाई की मांग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें