मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य 11 मार्च को दमोह में वन स्टाॅप सेंटर का निरीक्षण करेंगे मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 दमोह मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन एवं माननीय सदस्य सरबजीत सिंह 11 मार्च को दमोह में वन स्टाॅप सेंटर (सखी केन्द्र) का निरीक्षण करेंगे। अधिकृत दौरा कार्यक्रम के अनुसार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति जैन एवं माननीय सदस्य सिंह शुक्रवार (11 मार्च) को सुबह 11 बजे भोपाल से प्रस्थान कर शाम 5 बजे दमोह पहुंचेंगे एवं शाम 5 बजे से वन स्टाॅप सेंटर का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के उपरांत आपद्वय कुण्डलपुर जायेंगे एवं रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। आपद्वय शनिवार (12 मार्च) को दोपहर 12.15 बजे कुण्डलपुर से प्रस्थान कर शाम 6.45 बजे भोपाल पहुंचेंगे। Share