भोपाल होली पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में बिखरे उल्लास और उमंग के रंग

भोपाल।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज होली का पर्व मुख्यमंत्री निवास में संक्षिप्त किन्तु शालीन कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ सम्मिलित होकर उल्लास पूर्वक मनाया। मुख्यमंत्री चौहान को मंत्रिमंडल के साथियों , जनप्रतिनिधियों , नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों ने दी होली बधाई । इस अवसर पर परस्पर गुलाल लगाकर बधाईयों का आदान-प्रदान हुआ।

आज प्रात: मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री चौहान को रंग-पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान ने भी सभी आगंतुकों को गुलाल लगाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में उत्साह का वातावरण था। इसके पहले मुख्यमंत्री चौहान ने निवास पर प्रातः पूजा अर्चना के पश्चात परिवार में तिलक और गुलाल लगाकर होली की बधाईयों का आदान-प्रदान प्रारंभ किया।

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो वर्ष के कोरोना काल के बाद उल्लास के साथ सभी लोग होली पर्व मनाने एकत्र हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में हम सभी को भागीदारी करनी है। हम सभी मिलकर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए परिश्रमपूर्वक कार्य करें।

सुमधुर लोकगीत और भजनों की प्रस्तुति

मुख्यमंत्री निवास पर फाग उत्सव में अनेक कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। इन कलाकारों में सुश्री जया सक्सेना,  गंभीर सिंह, सुश्री सपना, सुश्री तनु, सुश्री प्रिया,  सोनू प्रजापति,  भूपेन्द्र,  शिवेन्द्र सिंह आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री चौहान ने भी कुछ भजन भी सुनाए। उन्होंने लोकप्रिय बुंदेली लोकगीत “मोरी बहू हिरानी है … ऐ भैया मिले … बता दइयो … “ का गायन सभी के साथ स्वर मिलाकर किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री और साथियों ने अन्य भजन भी गाए। रंग और गुलाल की बौछार के साथ उमंग के माहौल में गीतों की पेशकश हुई।

इस अवसर पर सांसद विष्णु दत्त शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व सांसद आलोक संजर, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह , पूर्व महापौर आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह और विधायक कृष्णा गौर, भगवानदास सबनानी, सुमित पचौरी, शैतान सिंह पाल और अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने आमंत्रित कलाकारों पर पुष्प वर्षाकर उनका सम्मान भी किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह को उनकी जन्म वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री चौहान और अन्य जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी।

फाग उत्सव में – ये भजन और गीत गाए गए

– होली खेले रघुवीरा अवध में….

– रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे…

– मोरी बहू हिरानी है…

– राम भजन सुखदाई…

– भाजो रे मेरे भाई….

– ये जीवन दो दिन के…

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     I-PAC Director Bail: बंगाल चुनाव खत्म होते ही विनेश चंदेल को मिली जमानत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने नहीं किया विरोध; पटियाला हाउस कोर्ट का फैसला     |     हीटवेव का डबल अटैक: भारत में बढ़ेंगे अत्यधिक गर्मी के दिन, डेटा सेंटरों और स्वास्थ्य पर होगा सीधा असर     |     West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मतदान; अब 4 मई का इंतजार     |     दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानों की सीमा 6% से बढ़ाकर 15% की गई     |     Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस ने आरोपी फिरोज को किया गिरफ्तार     |     Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से ‘स्तब्ध’ हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का जिक्र कर जस्टिस अतुल श्रीधरन ने उठाए सवाल     |     PM Modi in Hardoi: ‘गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन’, हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्रेस का चेहरा नारी विरोधी     |     Jabalpur Crime: ‘शादी डॉट कॉम’ पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल तक किया महिला का शोषण     |     Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अधिकारी का बेटा निकला आरोपी     |     Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को दिखाएंगे हरी झंडी; जानें पूरा शेड्यूल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें