भोपाल में कार ने मारी स्कूल वैन को टक्‍कर, टला बड़ा हादसा

भोपाल ।   राजधानी में स्मार्ट सिटी रोड (अटल पथ) पर प्लेटिनम प्लाजा के पास मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक स्कूल वैन को क्रासिंग पर तेज रफ्तार कार ने टक्‍कर मार दी। इससे वैन का संतुलन बिगड़ गय और वह जाकर डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को ज्‍यादा चोट नहीं आई। कुछ बच्‍चों के जरूर मामूली रूप से चोटिल होने की खबर है। हादसे में वैन के आगे लगा कांच टूटकर सड़क पर बिखर गया। अचानक हुए इस हादसे के बाद बच्चे भी चीख-पुकार करने लगे। हादसा होते ही आसपास के लोग भी मदद को दौड़े और उन्‍होंने स्‍कूली वैन से बच्‍चों को सकुशल नीचे उतारा और पानी पिलाया। इस हादसे से बच्‍चे बुरी तरह घबरा गए थे। इस मामले मे चौंकाने वाला पहलू यह है कि दिनदहाड़े एक स्‍कूली वैन हादसे का शिकार हो जाती है और घटनास्‍थल से महज एक किमी दूर स्‍थित थाना क्षेत्र की पुलिस को इसकी पूरी जानकारी तक नहीं है। थाना प्रभारी सुकून से यह बात कहते रहे कि इस हादसे की कोई भी शिकायत उनके पास नहीं पहुंची है। हम बता दें कि राजधानी के प्रस्तावित स्मार्ट सिटी चौराहा प्लेटिनम प्लाजा के पास लगातार हादसे हो रहे हैं। चारों तरफ से ट्रैफिक आने के कारण यह चौराहा हादसों का सबब बनता जा रहा है। पिछले डेढ़ माह में यहां दो लोगों की मौत सड़क हादसों में हो चुकी है। इसके बाद भी ना तो प्रशासन पुलिस या ट्रैफिक को इसकी चिंता है कि इस चौराहे को लेकर कुछ ऐसे इंतजाम किए जाएं, जिससे हादसे होने से रोका जा सके। रात में भी इस मार्ग पर बाइक का स्टंट करते हुए कई बार नजर आ चुके हैं। शिकायत होती है तब पुलिस कार्रवाई करती है अन्यथा वह हाथ पर हाथ रखे ही बैठी रहती है।

चौराहे पर चारों तरफ बिखरा क्षतिग्रस्त कांच : थाना प्रभारी टीटी नगर चैन सिंह ने बताया कि निजी स्कूल की वैन में कुछ बच्चे सवार थे। उनको मामूली चोटें आई हैं। अब तक किसी ने वैन चालक के खिलाफ शिकायत थाने में नहीं की है। उधर, हादसे के बाद सड़क पर स्‍कूल वैन का टूटा कांच चारों तरफ बिखर गया। नगर निगम के अमले ने तत्काल साफ-सफाई कर कर कांच को वहां से हटाया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल सप्लाई     |     Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल     |     PoK Terror Network: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व पीएम से की मुलाकात     |     Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को सख्त हिदायत     |     Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की खास अपील     |     महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— ‘इन्फ्लेशन मैन’ किस्तों में काट रहे जनता की जेब     |     Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली करने को कहा     |     Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्पताल दोषी, FIR के आदेश     |     Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी आक्रोश     |     भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई गुंजाइश नहीं, डोमेस्टिक इकोनॉमी मजबूत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें