भोपाल के हमीदिया अस्पताल में थर्ड वेव में ब्लैक फंगस से पहली मौत दोनों वैक्सीन लगे थे मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 भोपाल कोरोना की दूसरी लहर के बाद सबसे ज्यादा परेशान करने वाला ब्लैक फंगस एक बार फिर एक्टिव होता दिख रहा है। हमीदिया अस्पताल में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात महिला की मौत हो गई। तीसरी लहर में ब्लैक फंगस का यह पहला मामला है। इस महिला की कोविड़ हिस्ट्री न होने से डॉक्टरों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि महिला फुली वैक्सीनेटेड थी। उसे वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके थे। Share