भारत में लॉन्च हुई Oben Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल व्यापार By Nayan Datt On Mar 15, 2022 देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल का क्रेज दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जहां कई स्टार्टअप कंपनियां देश में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं। देश में पहले से मौजूद ईवी स्टार्टअप्स की लंबी सूची में शामिल होने वाली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ओबेन बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप है, जिसने आज देश में अपना पहला ईवी प्रोडक्ट Oben Rorr लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की शुरूआती कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) महाराष्ट्र है। यह भी पढ़ें Ganga Expressway Inauguration: पीएम मोदी ने किया गंगा… Apr 29, 2026 RBI New Rules: रुपये की मजबूती के लिए RBI सख्त, जुलाई से… Apr 28, 2026 ओबेन देश में एक प्रीमियम बैटरी-इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली कुछ कंपनियों में से एक बन गई है। Oben Rorr इस समय भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, लेकिन डिलीवरी जुलाई 2022 में शुरू होगी जबकि टेस्ट राइड मई 2022 में शुरू होगी। Share