भारत-पाकिस्तान संबंध सुधारने की कवायद! पीएम मोदी भेज सकते हैं शहबाज शरीफ को बधाई पत्र

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम को शुभकामनाएं दे चुके हैं। अब खबर है कि वह जल्द ही शरीफ को बधाई पत्र भी भेज सकते हैं। इसमें दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने पर जोर दिया जा सकता है। रविवार को इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए बाहर करने के बाद शरीफ सोमवार को मुल्क के नए पीएम बन गए हैं। पीएम मोदी पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बधाई पत्र भेज सकते हैं। संभवना जताई जा रही है कि पीएम मोदी के पत्र में दोनों देशों के आतंक और हिंसा से मुक्त होने की जरूरत पर जोर दिया जा सकता है। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि अभी तक दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन आने वाले समय ऐसा हो सकता है। पीएमओ के अनुसार, सोमवार को पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए शरीफ को बधाई दी थी और शांति की बात कही थी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मियां मुहम्मद शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई। भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है, ताकि हम अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें और अपने लोगों की भलाई और समृद्धि को सुनिश्चित कर सकें।’ 342 सदस्यों वाली नेशनल असेंबली में शरीफ 174 मतों के साथ पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री बने। 155 सीटों वाली तहरीक-ए-इंसाफ ने सत्र का बहिष्कार किया और सभा से इस्तीफा देने का फैसला किया। इधर, नव निर्वाचित पीएम पहले ही इमरान खान के ‘विदेशी साजिश’ वाले दावे को ‘ड्रामा’ बता चुके हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Shivpuri News: करेरा में अवैध ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों पर गिरे पत्थर, प्रशासन ने क्रेशर किया सील     |     Organic Farming: जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय और सुधरेगी भूमि की उर्वरता, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी     |     Chhattisgarh Monsoon News: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक जल्द, 2-3 दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज     |     Kabirdham News: कबीरधाम के धान उपार्जन केंद्रों में बड़ा घोटाला, रिकॉर्ड में हजारों क्विंटल धान गायब     |     Dhamtari News: गांजा तस्करी में धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता, तस्करों का नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस     |     Korba News: कटघोरा के पटाखा गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहल उठा इलाका     |     Korba News: कटघोरा के पटाखा गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहल उठा इलाका     |     Surguja News: खाद और डीजल की किल्लत से किसान परेशान, कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन     |     Dantewada News: कांग्रेस का औद्योगिक कंपनी पर गंभीर आरोप, खनन और उत्पादन को लेकर उठाई निष्पक्ष जांच की मांग     |     Balod News: बालोद में खाद की किल्लत को लेकर सियासत तेज, सोसाइटियों में चक्कर लगा रहे किसान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें