भारतीय मूल की प्रोजेक्ट मैनेजर को सिंगापुर में असिस्टेंट इंजीनियर को घूस देने के आरोप में हुई जेल

एक भारतीय मूल के परियोजना प्रबंधक को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। 52 वर्षीय गनीसन सुप्पिया जो एक परियोजना प्रबंधक हैं उन्हें सहायक अभियंता जमालुद्दीन को अपना काम करने के लिए 33513 अमेरिकी डालर की रिश्वत देने के मामले में दोषी पाया गया।

सिंगापुर, पीटीआइ। सिंगापुर से एक बड़ा रिश्वत कांड सामने आया है। जहां एक भारतीय मूल के परियोजना प्रबंधक को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। 52 वर्षीय गनीसन सुप्पिया, जो एक परियोजना प्रबंधक हैं, उन्हें एक सरकारी एजेंसी के सहायक अभियंता जमालुद्दीन मोहम्मद को अपना काम सुचारु रुप से करने के लिए 33,513 अमेरिकी डालर की रिश्वत देने के मामले में दोषी पाया गया, जिसके बाद सोमवार को उन्हें सात महीने से अधिक कारावास की सजा सुना दी गई है।

रिश्वत देने के मामले में हुए गिरफ्तार

चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय मूल के परियोजना प्रबंधक 52 वर्षीय गनीसन सुप्पिया रिश्वत देने के मामले में गिरफ्तार हो गए हैं, जिन्होंने पब्लिक यूटिलिटीज बोर्ड (PUB) के सहायक अभियंता जमालुद्दीन मोहम्मद को भ्रष्ट तरीके से रिश्वत देने के साथ जमालुद्दीन को झूठे चालान बनाने के लिए उकसाने का आरोप स्वीकार कर लिया है।

सुनवाई के वक्त अदालत में यह बात बताई गई कि गनीसन सुप्पियआ उस वक्त पाइप वर्क्स और क्रिस्को सिंगापुर कंस्ट्रक्शन दोनों का प्रोजेक्ट मैनेजर था, जब यह अपराध हुआ। ‌उस दौरान उन्होंने परियोजनाओं की अच्छी तरह से देख-रेख की, जिसमें सामग्रियों की खरीद और परियोजनाओं के लिए जनशक्ति और उपकरणों का प्रबंधन शामिल है।

वहीं 58 वर्षीय जमालुद्दीन मोहम्मद पब के जल आपूर्ति (नेटवर्क) विभाग के नेटवर्क नवीनीकरण विभाग में सहायक अभियंता थे। आपको बता दें कि उन्होंने तीसरे पक्ष की साइटों पर पब टर्म ठेकेदारों और उप-ठेकेदारों द्वारा किए गए जल डायवर्जन कार्यों की निगरानी की।

जमालुद्दीन ने गनीसन से संपर्क किया और पाइप वर्क्स के मामलों को सरल और सुविधाजनक बनाने और तेज करने में जमालुद्दीन की मदद के बदले में ‘पर्यवेक्षण शुल्क’ (supervision fee) के लिए कहा।

जिसपर गनीसन ने अपनी सहमति व्यक्त की कि जमालुद्दीन को काम की अवधि और जटिलता के आधार पर भुगतान किया जाएगा, जिसमें मुख्य ठेकेदारों को बिल किए गए इनवाइस पाइप वर्क्स की राशि के 2 फीसद से 5 फीसद तक की राशि होगी।

धन प्राप्ति के लिए झूठे चालानों का किया गया इस्तेमाल

जमालुद्दीन ने गनीसन से कहा कि वह झूठे चालानों के माध्यम से गनीसन से धन प्राप्त करने के लिए एक कंपनी स्थापित करेगा, जिसपर गनीसन सहमत हो गए। नवंबर 2017 और अगस्त 2018 के बीच, गनीसन ने कई मौकों पर जमालुद्दीन को 45,169 सिंगापुर डालर करीब (33,513 अमेरिकी डालर) रिश्वत के तौर पर दिए।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्रिंट तैयार     |     Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI जांच की मांग     |     Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में जुटी पुलिस     |     Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार     |     Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात     |     Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई     |     Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम     |     Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शादी     |     Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी धरती     |     Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर CID की बड़ी कार्रवाई     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें