भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने दी थी हेट स्पीच, दिग्विजय सिंह ने दागे तीखे सवाल

खरगोन   खरगोन में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता कपिल मिश्रा का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । इस वीडियो में कपिल मिश्रा भड़काऊ भाषण देते नजर आ रहे हैं।  इस वीडियो को ट्विटर पर भी खूब शेयर किया जा रहा है।  जिसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी इसे रिट्वीट करते हुए सवाल खड़े किए की क्या खरगोन प्रशासन व पुलिस ने यह भाषण नहीं सुना? क्या इस प्रकार का भाषण जनता को धर्म के आधार पर भड़काने वाला नहीं है? यह खरगोन में एक स्थान का भाषण है और कहां-कहां कपिल मिश्रा जी के भाषण हुए? क्या खरगोन प्रशासन व पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी? खरगोन में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद जहां एक और सरकार और प्रशासन सख्ती से पत्थरबाजों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला रहा है। लेकिन अब यह वीडियो वायरल होने के बाद इस मुद्दे पर और हंगामा मच सकता है। बता दें कि खुद कपिल मिश्रा ने अपने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की थी कि वह रामनवमी के दिन वहां मौजूद थे।

क्या है वायरल वीडियो में…

वायरल वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता कपिल मिश्रा रामनवमी के दौरान लोगों से यह कहते नजर आ रहे हैं कि, हमारी और कोई पहचान नहीं होनी चाहिए। अगर हमारी हिंदू के अलावा कोई पहचान की बात करता है जात-पात की बात करता है। यह समझ लेना कि वह तुम्हारी कश्मीर फाइल बनाने की तैयारी कर रहा है। वह हमारे बीच में फूट डाल रहा है। आज कश्मीर फाइल देख लो और समझ लो , नहीं तो कल दिल्ली फाइल, बंगाल फाइल, भोपाल फाइल, इंदौर फाइल, खरगोन फाइल देखने की जरूरत पड़ जाएगी। जो कश्मीर में हुआ वह हमारे इलाके में ना हो यह समझना जरूरी है। कश्मीर में कुछ लोगों ने जामिया मस्जिद के अंदर बुरहान वानी की आजादी का नारा लगाया..आजादी मांगी। मूसा आतंकवादी के नाम की आजादी मांगी। मैं आज खरगोन की धरती से उन्हें कहना चाहता हूं कि जिस घर से बुरहान निकलेगा उस घर में घुस के मारेंगे।

दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा

वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी इस वीडियो को ट्विटर पर री ट्वीट करते हुए खरगोन जिला प्रशासन सहित सरकार से तीखे सवाल दागे हैं। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने पत्थरबाजों के घरों और दुकानों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई पर भी निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट डाल कर शिवराज सरकार को घेरते  हुए लिखा कि क्या ख़रगोन प्रशासन ने लाठी तलवार जैसे हथियारों को ले कर जुलूस निकालने की इजाज़त दी थी? क्या जिन्होंने पत्थर फेंके चाहे जिस वो जिस भी धर्म के हों सभी के घर पर बुलडोज़र चलेगा? शिवराज जी मत भूलिए आपने निष्पक्ष हो कर सरकार चलाने की शपथ ली है। भारतीय संविधान में हर नागरिक को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है। धर्म देख कर शिवराज जी कार्रवाई करना असंवैधानिक है।  दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘मैं मूल रूप से बिना नोटिस बिना किसी को सुनें कार्रवाई के खिलाफ हूँ। क्या भारत के किसी क़ानून या नियम में इस बुलडोज़र संस्कृति का प्रावधान है? यदि आपको ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से बुलडोज़र चलाना ही है तो उसमें धर्म के आधार पर पक्षपात तो ना करें।’

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; मंत्रिमंडल गठन की कवायद तेज     |     ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिकारियों पर गिर सकती है गाज     |     Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रेंग रहीं गाड़ियां     |     Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी को बम से उड़ाने की चेतावनी     |     Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकिस्तान मेड हथियार बरामद     |     Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पूर्व सीएम, कहा- ‘दम है तो फोर्स भेजकर खाली कराओ’     |     Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल में भर्ती     |     Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान     |     Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक लोगों की मौत     |     Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड़कंप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें