भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा को नोटिस, सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने का आरोप, 7 दिन में मांगा जवाब मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Feb 19, 2022 भोपाल: भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने भगवानदास सबनानी ने प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा को नोटिस जारी किया है। उन पर अमर्यादित आचरण और सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी का आरोप है। आरोप है कि इससे पार्टी की छवि खराब होती है। उनसे सात दिन में जवाब मांगा गया है। उमेश शर्मा इंदौर के रहने वाले हैं। Share