भयानक’ पेंटिंग बनाकर हर महीने 10 लाख रुपये कमाती है ब्रिटेन की 23 वर्षीय एलना लिंड्से

पेंटिंग बनाना कोई आसान काम नहीं होता है। इसके लिए कड़ा अभ्यास करना पड़ता है और उसमें काफी समय लगता है। यह 2-4 दिनों की बात नहीं है, और फिर भी एक अच्छा पेंटर नहीं बन पाते हैं। दुनिया में ऐसे कई पेंटर यानी चित्रकार हैं, जो एक हस्ती बन चुके हैं। उनकी पेंटिंग हजारों या लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में बिकती हैं। हालांकि हम आज आपको जिस पेंटर के बारे में बताने जा रहे हैं, वह एक महिला है और वह ऐसी अजीबोगरीब पेंटिंग बनाती है कि लोग उसे देख कर डर ही जाते हैं।

ब्रिटेन की रहने वाली इस पेंटर का नाम एलना लिंड्से है। 23 वर्षीय एलना वैसे तो एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट में काम करती थीं, लेकिन उन्हें पेंटिंग का भी बहुत शौक था और आज उनका यहीं शौक मोटी कमाई का जरिया बन गया है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, एलना ‘भयानक’ और अजीबोगरीब पेंटिंग बनाकर और उसे बेचकर हर महीने करीब 10 लाख रुपये कमाती हैं। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि उनकी पेंटिंग बनाने की टेक्निक को देख कर उनके पड़ोसी डर जाते हैं।

एलना डरावनी पेंटिंग तो बनाती ही हैं, साथ ही उसे बनाने के लिए वो ऐसे-ऐसे डरावने फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं, जिसे देख कर ही लोग कांप जाते हैं। कभी वह उल्टी कर रहे शख्स की तरह फेस मास्क लगा लेती हैं तो कभी लंबे हाथ जैसी अजीबोगरीब चीज को फेस पर लगाकर पेंट करती हैं। उनकी यहीं अजीबोगरीब रूप देख कर लोग डर जाते हैं और खैर उनकी पेंटिंग भी तो डरावनी ही होती है। एलना ने बताया कि एक दिन वह सोकर उठीं तो उन्होंने देखा कि उनकी पेंटिंग वाला एक वीडियो टिकटॉक पर लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। उसके बाद ही उनके मन में आया कि क्यों न नौकरी छोड़ दिया जाए और पेंटिंग में अपना करियर बनाया जाए। बस फिर क्या था, एलना ने नौकरी छोड़ दी और लगीं अजीबोगरीब पेंटिंग बनाने। वह अपनी पेंटिंग वाले वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब शेयर करती हैं और ढेर सारे पैसे कमाती हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |     Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान     |     Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया ‘राहत’, जानें क्या है तर्क     |     Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिटल पास नहीं मिलेगा प्रवेश     |     Bengal Elections: ‘226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार’; ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी दावा     |     Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें     |     Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री     |     Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना नोटिस जारी, जानें पूरा मामला     |     Digital Arrest: ‘सॉरी डियर हसबैंड…’, डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी महिला ने दी जान; सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का खुलासा     |     Meerut Cantt: मेरठ कैंट से ब्रिटिश नामों की ‘विदाई’; अब इन भारतीय वीरों के नाम से जाने जाएंगे ये इलाके, देखें पूरी लिस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें