इंदौर। फरियादी जयराम पिता नरसिंह गुर्जर निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अभिषेक गुर्जर जो कि अपराधीक प्रवृत्ति का है और हमसे वह अलग रहता है। सोमवार रात वह घर आया और शराब पीने के लिए ₹500 मांगने लगा नहीं दिए तो गालियां दी और फिर पीटा उसके बाद सिर पर लोहे की रॉड मार दी जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।