बीएसएफ कैंप के सामने धुंध के कारण भिड़ीं 15 गाड़ियां हरियाणा By Nayan Datt On Mar 7, 2022 हरियाणा । हिसार में बगला रोड पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। यहां अचानक आई धुंध के कारण 15 गाड़ियां आपस में भिड़ गई। हादसा बुधवार सुबह 8 बजे के करीब का है। यहां बीएसएफ कैंप गेट नंबर दो के सामने अचानक आई धुंध के कारण रोड के दोनों साइड एक के बाद के करीब 15 गाड़ियां आपस में टकरा गई। जिसमें करीब पांच लोगों को गंभीर और 15 को हल्की चोटे आई हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच कुछ घायलों को राहगीरों ने मदद करते हुए एंबुलेंस बुलवाकर शहर के सिविल अस्पताल भिजवाया। मौके पर पहुंची एक एंबुलेंस में भी एक गाड़ी टकराते टकराते बची। यह भी पढ़ें Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल… Mar 10, 2026 स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे! बाइक सवार को बचाने के चक्कर में… Mar 10, 2026 सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से अन्य घायलों को एंबुलेंस बुलवाकर शहर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिसार से अग्रोहा की तरफ जाते हुए बगला रोड पर दुर्जनपुर मोड़ के पास स्थित बीएसएफ कैंप के गेट नंबर 2 के सामने कई गाड़ियां आपस में भिड़ गई है। जिनमें महाराष्ट्र, यूपी की गाड़ियां भी शामिल है। हिसार शहर की तरफ से आ रहे ट्रक में सबसे पहले अचानक एक कार ने पीछे से टक्कर मारी। Share