बिहार: पटना में RJD नेता की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने 6 गोलियां मारीं

बिहार की राजधानी पटना में मर्डर की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अपराधियों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. यह वारदात चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के मुन्नाचक इलाके में हुई, जहां बदमाशों ने राजद नेता राजकुमार राय उर्फ अल्ला राय को गोलियों से भून दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बुधवार देर रात राजकुमार राय अपने चारपहिया वाहन से लौट रहे थे. इसी दौरान वे घर के पास एक गली में स्थित होटल से खाने का सामान खरीदने के लिए रुके. तभी पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. राजकुमार को 6 गोलियां मारी गई हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए.

राघोपुर से विधानसभा चुनाव लड़ने की थी तैयारी

मृतक राजकुमार राय मूल रूप से वैशाली जिले के राघोपुर के निवासी थे, लेकिन फिलहाल मुन्नाचक इलाके में रहते थे. वे लंबे समय से राजनीति से जुड़े थे और राजद से जुड़े थे. वे राघोपुर से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. यहां राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय .

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हत्या की खबर मिलते ही चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

स्थानीय लोगों ने राजद नेता ने हत्या को अपराधियों का मनोबल बढ़ने का नतीजा बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल, पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच की मांग     |     JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग     |     Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा को बताया सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम     |     राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— “राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल का करेंगे समर्थन”     |     पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमान वार्ता का असर     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों में छापेमारी     |     कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम संस्कार     |     बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीचे से बरामद     |     कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने पर मची खलबली     |     यूपी में सियासी घमासान: “सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है”— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें