बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर के बर्थडे पर दी सरप्राइज पार्टी मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया है। एक्ट्रेस ने करण सिंह ग्रोवर की बर्थडे पार्टी की झलक इंस्टाग्राम पर दिखाई है। बीती रात ही बिपाशा बसु ने करण को सरप्राइज पार्टी दी है और इस दौरान करण-बिपाशा के करीबी दोस्त भी इस जश्न में शामिल हुए हैं। बिपाशा के सरप्राइज को देखकर करण सिंह ग्रोवर खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। इस पार्टी में बिग बॉस फेम आरती सिंह और राजीव अदातिया ने भी खूब धमाल मचाया है। यह भी पढ़ें कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड विवाद में घसीटा गया नाम: सोनू निगम… Aug 27, 2026 गोविंदा-सुनीता के रिश्ते में दरार की खबरों पर कश्मीरा शाह का… Aug 25, 2026 ऐसे हुई थी बिपाशा-करण की मुलाकातकरण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की मुलाकात फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान हुई थी। पहली मुलाकात में ही दोनों एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। कुछ साल डेट करने के बाद दोनों ने साल 2016 में शादी रचा ली थी। बता दें कि यह करण सिंह ग्रोवर की तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में करण सिंह ग्रोवर को द कपिल शर्मा शो में बतौर मेहमान देखा गया था। इस दौरान बिपाशा बसु भी उनके साथ नजर आई थी। Share