बारिश में ओवरफ्लो छप्पड़ बना जानलेवा, 16 साल के युवक की डूबने से मौत मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Jul 13, 2025 अमृतसर : अजनाला तहसील के पिंड महलांवाला से एक 16 वर्षीय युवक, जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी मां को ले जाने जा रहा था, पानी में डूबने का समाचार प्राप्त हुआ है। यह भी पढ़ें हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां… Mar 18, 2026 Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब,… Mar 18, 2026 जानकारी देते हुए 16 वर्षीय युवक अरियन के पिता जै कुमार ने बताया कि उनका बेटा अपने छोटे भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरु का बाग के पास गांव कोटली से अपनी मां को ले जा रहा था कि बारिश के कारण गांव का छप्पड़ ओवरफ्लो हो गया, जिससे सड़क दोनों ओर अलोप हो गई और सड़क दिखाई न देने के कारण उनका मोटरसाइकिल छप्पड़ में गिर पड़ा। इस दौरान मेरे छोटे लड़के ने पीछे छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई और अरियन छप्पड़ में डूब गया, जिसे तैरना भी नहीं आता था। उसकी खोज के लिए गोताखोरों को बुलाया गया, जिन्होंने अरियन का शव पानी से बाहर निकाला। Share