बाबा महाकाल का हनुमान रूप में हुआ शृंगार, भक्तों ने लगाए जय बजरंगबली के जयकारे

उज्जैन।   हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर का हनुमान के रूप में शृंगार किया गया। बाबा महाकाल की भस्मारती के उनके हनुमान रूप में हुए शृंगार के दर्शन को बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। भक्तों ने जय श्री महाकाल के साथ जय बजरंगबली के जयकारे लगाए।

जूना महाकाल : बाल हनुमान की पालकी यात्रा

जूना महाकाल परिसर स्थित बाबा बाल हनुमान मंदिर में शनिवार सुबह 9 बजे जन्म आरती हुई। दोपहर 2 बजे अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति होगी। शाम 6 बजे आरती के उपरांत पालकी यात्रा निकाली जाएगी। बाबा बालहनुमान पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण करेंगे। शोभायात्रा में बैंड बाजे, हाथी,घोड़े तथा विद्युत रोशनी से झिलमिलती धार्मिक झांकियां शामिल रहेगी।

पालकी में निकले वीर हनुमान

हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को कार्तिक चौक स्थित वीर हनुमान मंदिर से पालकी यात्रा निकली। भगवान वीर हनुमान ने पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण किया।  4.30 बजे पं.जस्सु गुरु के सानिध्य में माया त्रिवेदी व पं.सुरेंद्र चतुर्वेदी ने बाबा वीर हनुमान का पूजन कर पालकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। यात्रा में बैंड बाजे, ढोल, अखाड़े, घोड़े बग्घी आदि शामिल थे। पीली साड़ी व गुलाबी साफे में सजी महिलाएं भजनों पर नृत्य करते निकली। पं.निलेश शर्मा ने बताया यात्रा मार्ग पर भक्तों ने स्थान-स्थान पर पालकी का पूजन किया। उनके स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

जेसी मिल परिसर : शाम 6 बजे महाआरती

आगर रोड जेसी मिल परिसर स्थित श्री बाबा बाल हनुमान मंदिर में शनिवार को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। पुजारी पं.रूपेश मेहता ने बताया सुबह भगवान का अभिषेक पूजन कर आकर्षक शृंगार किया जाएगा। शाम 6 बजे अखिल भारतीय पुजारी महासंघ, करणी सेना, महाकाल सेना तथा अन्य हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा महाआरती की जाएगी।

अलखधाम : सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा

अलखधाम नगर स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में शनिवार को सुबह सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा। पश्चात भगवान को छप्पन पकवानों का भोग लगाकर आरती की जाएगी। शाम 7 बजे इंदौर, उज्जैन व देवास के कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही विशाल भंडारा किया जाएगा। मुकेश टटवाल व प्रकाश तल्लेरा ने अनुष्ठान में शामिल होने का अनुरोध किया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम     |     Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के नए जोनल ऑफिस का उद्घाटन     |     Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- ‘चंदा चोरी करने वालों को मिले कठोर दंड’     |     Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर दोहराया संकल्प     |     ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगी सुनवाई     |     West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना दुल्हन लौटी बारात     |     Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार से मांगा जवाब     |     Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया रेस्क्यू     |     Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ वायरल     |     Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें