‘बात सीट की नहीं, ये त्याग का समय’, अखिलेश यादव ने हरियाणा चुनाव में इंडिया गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

हरियाणा के चुनावी रण में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी सीधे मैदान में उतरने की बजाय इंडिया गठबंधन को सहयोग करेगी. खुद सपा सुप्रीमो ने इसकी घोषणा की है. अखिलेश ने कहा है कि चुनाव में सीट से ज्यादा जीत जरूरी है और इसलिए हम यह त्याग कर रहे हैं. सपा सुप्रीमो ने यह ऐलान ऐसे वक्त में किया है, जब हरियाणा में कांग्रेस पार्टी सीट शेयरिंग को लेकर सहयोगी दलों से बातचीत कर रही है.

10 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में थी सपा

हरियाणा विधानसभा की 90 में से कम से कम 10 सीटों पर सपा चुनाव लड़ने की तैयारी में थी. पार्टी ने इसके लिए कांग्रेस से भी संपर्क साधा था. 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी की 37 सीटों पर जीत के बाद से ही सपा अन्य राज्यों में पांव पसारने में जुटी है.

अन्य राज्यों में विस्तार के जरिए समाजवादी पार्टी की नजर राष्ट्रीय दर्जा हासिल करने पर है.

अखिलेश बोले- सीट नहीं जीत ज्यादा जरूरी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पोस्ट कर लिखा है कि हरियाणा चुनाव में इंडिया गठबंधन की एकजुटता नया इतिहास लिखने में सक्षम है. हमने कई बार कहा है और एक बार फिर दोहरा रहे हैं और आगे भी दोहराएंगे कि बात सीट की नहीं जीत की है.

अखिलेश ने आगे कहा हरियाणा के विकास व सौहार्द की विरोधी भाजपा की नकारात्मक, साम्प्रदायिक, विभाजनकारी राजनीति को हराने में इंडिया गठबंधन की जो भी पार्टी सक्षम होगी, हम उसके साथ अपने संगठन और समर्थकों की शक्ति को जोड़ देंगे.

सपा सुप्रीमो के मुताबिक हरियाणा चुनाव में बात दो-चार सीटों पर प्रत्याशी उतारने की नहीं है. बात तो जनता के दुख-दर्द को समझते हुए उनको भाजपा की जोड़-तोड़ की भ्रष्टाचारी सियासत से मुक्ति दिलाने की है. साथ ही हरियाणा के सच्चे विकास और जनता के कल्याण की है. पिछले 10 सालों में भाजपा ने हरियाणा के विकास को बीसों साल पीछे ढकेल दिया है.

विपक्षी दलों के लिए यह त्याग का वक्त है

अखिलेश यादव ने सहयोगी पार्टियों को नसीहत देते हुए कहा कि ये समय अपनी राजनीतिक संभावना तलाशने का नहीं है बल्कि त्याग और बलिदान का है. जनहित के परमार्थ मार्ग पर स्वार्थ के लिए कोई जगह नहीं होती. कुटिल और स्वार्थी लोग कभी भी इतिहास में अपना नाम दर्ज नहीं करा सकते हैं.

उन्होंने आगे कहा ऐसे लोगों की राजनीति को हराने के लिए ये क्षण, अपने से ऊपर उठने का ऐतिहासिक अवसर है. हम हरियाणा के हित के लिए बड़े दिल से, हर त्याग-परित्याग के लिए तैयार हैं.

हुड्डा ने कहा था- अखिलेश को सीट नहीं देंगे

पिछले हफ्ते कांग्रेस के कद्दावर नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा ने कहा था कि सपा इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं है, इसलिए उसे सीट देने की कोई बात ही नहीं है. हालांकि, कांग्रेस हाईकमान ने राज्य इकाई को सहयोगी दलों को साथ लेने का आदेश दिया, जिसके बाद पार्टी सपा और आप जैसे दलों से सीट शेयरिंग पर बात शुरू की.

कहा जा रहा है कि हरियाणा में समाजवादी पार्टी को गठबंधन के तहत 1-2 सीट लड़ने को मिल सकती है. जल्द ही कांग्रेस की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     HPCL Refinery Fire Visakhapatnam: विशाखापत्तनम में एचपीसीएल रिफाइनरी के प्लांट में लगी भीषण आग, तेज धमाके के बाद उठा धुएं का गुबार     |     Delhi High Court on BS4 Vehicle Ban: दिल्ली में बाहरी राज्यों की BS-4 गाड़ियों के प्रवेश पर रोक बरकरार, हाईकोर्ट ने तुरंत राहत देने से किया इनकार     |     Tiger Shroff House Firing Case Arrest: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, हरियाणा से 22 वर्षीय महिला आरोपी गिरफ्तार     |     पश्चिम बंगाल में दामोदर नदी में नहाने गए 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र की डूबकर मौत, मछली पकड़ने वाले जाल में फंसा शव     |     Aaj Ka Mausam : चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का दक्षिण भारत में तांडव, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     Pauri Garhwal Elephant Tusks Missing Case: उत्तराखंड के वन विभाग कार्यालय से 35 किलो हाथी दांत गायब, महकमे में मचा हड़कंप; पुलिस जांच शुरू     |     Jalaun Lawyer Murder Case Jalaun: उत्तर प्रदेश के जालौन में कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार हत्याकांड का खुलासा, 34 साल पुराने जमीन विवाद में दी गई थी 10 लाख की सुपारी     |     Delhi Police ACP Manasvi Vashisht Suspended: कड़कड़डूमा कोर्ट विवाद और पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन के बाद एसीपी मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड     |     Tap and Pay Debit Credit Card Security: क्या जेब में रखे कार्ड से कोई निकाल सकता है पैसे? जानिए कैसे काम करती है Tap & Pay तकनीक और इसके नियम     |     Indian Navy Rescue Operation Arabian Sea: अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम, सोमालियाई लुटेरों के चंगुल से ईरानी जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर सुरक्षित रेस्क्यू     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें