बाजार के बदले मूड में म्यूचुअल फंड ने क्या खरीदा और क्या बेचा, ये 10 शेयर बने पसंद

बाजार के इस उतार चढ़ाव के बीच म्यूचुअल फंड ने भी अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव किए हैं. उन्होंने कुछ शेयरों में निवेश बढ़ाया तो कुछ से दूरी बनाई है. जनवरी में उनकी टॉप बॉइंग में BFSI स्टॉक प्रमुख रहे.

Mutual Fund Strategy: साल 2021 में निफ्टी ने सालाना आधार पर 24 फीसदी की मजबूत ग्रोथ हासिल की, लेकिन नया साल बाजार के लिए अच्छा नहीं बीत रहा है. इस साल की शुरूआत सतर्क मोड में हुई और यह दबाव अभी भी बना हुआ है. जनवरी और फरवरी दोनों महीनों में वोलैटिलिटी बाजार पर हावी रही. कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते घरेलू बाजार पर भी असर पड़ा. FII ने लगातार बाजार से पैसे निकाल हैं. बाजार के इस उतार चढ़ाव के बीच म्यूचुअल फंड ने भी अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव किए हैं. उन्होंने कुछ शेयरों में निवेश बढ़ाया तो कुछ से दूरी बनाई है. जनवरी के महीने में ट्रेंड देखें तो म्यूचुअल फंड की टॉप बॉइंग में BFSI स्टॉक प्रमुख रहे. वहीं टेक शेयरों से दूरी बनाई.

किस सेक्टर में बढ़ा वेटेज, किसमें घटा

म्यूचुअल फंड का मंथली बेसिस पर जिन सेक्टर में वेटेज सबसे ज्यादा बढ़ा है, उनमें प्राइवेट, PSU बैंक, NBFCs, आटोमोबाइल, यूटिलिटीज, आयल एंड गैस और टेलिकॉम सेकटर शामिल हैं. वहीं जिनमें वेटेज घटा है, उनमें टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, कंज्यूमर, सीमेंट, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शामिल हैं. दिसंबर 2021 में 15 महरने के लो पर पहुंचने के बाद से प्राइवेट बैंक के वेटेज में जनवरी में मंथली बेस पर 100bp की बए़ोतरी रही और यह 17.5 फीसदी पहुंच गया है.

PSU बैंक के वेटेज में मंथली बेसिस पर 50bp की बढ़ोतरी रही और यह 23 महीने के हाई 3.6 फीसदी पर पहुंच गया है. वहीं टेक्नोलॉजी सेकटर का वेटेज मंथली बेसिस पर 120bp घटकर 12.3 फीसदी पर आ गया.

मंथली बेसिस पर इन शेयरों में बढ़ी वैल्यू

मंथली बेसिस पर म्यूचुअल फंड ने जिन शेयरों में सबसे ज्यादा वैल्यू बढ़ाई है, उनमें 10 में से 6 BFSI सेक्टर के स्टॉक हैं. इनमें ICICI Bank (+INR86.1b), SBI (+INR85.5b), Axis Bank (+INR62.5b), HDFC Bank (+INR38.4b), Chola Invest & Fin (+INR18.9b), और Federal Bank (+INR13.6b) शामिल हैं. इसके अलावा NTPC, Bharti Airtel, Maruti Suzuki और Reliance Inds भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

मंथली बेसिस पर इन शेयरों में बढ़ी वैल्यू

वहीं जिन शेयरों में मंथली बेसिस पर वैल्यू सबसे ज्यादा घटी है, उनमें Infosys(-INR72.5b), HCL Tech (-INR36.5b), Avenue Supermarts (-INR19.1b), Zomato (-INR17.9b), और Motherson Sumi (-INR17.9b) शामिल हैं. इसके अलावा Wipro, Divis Labs, Tech Mahindra, Mindtree और P I Industries भी लिस्ट में शामिल हैं.

AUM बढ़कर 31 लाख करोड़

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट अंडर मैनेजमेंट जनवरी 2022 में मंथली बेसिस पर 0.8 फीसदी बढ़कर 38 लाख करोड़ पहुंच गया है. इनकम, इक्विटीज, बैलेंस्ड फंड और अदर ETFs फंड में AUM 17900 करोड़, 7400 करोड़, 7400 करोड़ और 6100 करोड़ रहा है. हालांकि लिक्विड और FOF ओवरसीज फंड में AUM मंथली बेसिस पर 8300 करोड़ और 2000 करोड़ घटा है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     US-Iran Deal Crisis: ईरान का परमाणु निरीक्षण से इनकार, ट्रंप ने दी बातचीत रद्द करने की धमकी     |     Forex Market News: क्या रुपया जल्द ही 96 का स्तर छुएगा? कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी दबाव में भारतीय मुद्रा     |     Hidden Costs of AI: OpenAI और Claude पर हिंदी भाषा का पड़ता है ज्यादा असर, टोकन खर्च बढ़ने से बढ़ रहा है बिल     |     Swapna Shastra: सपने में खुद को नाचते हुए देखने का क्या है मतलब? जानें शुभ या अशुभ संकेत     |     Black Pepper Benefits: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काली मिर्च है रामबाण उपाय, जानें सेवन का सही तरीका     |     Beur Jail Corruption Case: पटना के बेऊर जेल में बड़ी कार्रवाई; सुपरिटेंडेंट समेत 7 अधिकारी सस्पेंड     |     Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग     |     Bihar Crime: पश्चिम चंपारण में खौफनाक वारदात; पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को नहर में धकेला, मासूमों ने तोड़ा दम     |     UP Job Alert: योगी सरकार का बड़ा फैसला; कृषि विभाग में 3446 पदों पर हुई भर्ती, किसानों की आय बढ़ाने में मिलेगी मदद     |     Ayodhya Ram Mandir Donation: दानराशि की सुरक्षा के लिए ट्रस्ट का बड़ा कदम; कर्मचारियों के लिए लागू किए गए विशेष नियम     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें