बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या का मामला में चार की हुई गिरफ्तारी

कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद एक नया मामला उग्र हो गया है। कर्नाटक के शिवमोगा में रविवार रात हुई बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की मौत के मामले में मंगलवार सुबह भी आगजनी और हिंसा हुई। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 12 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।  गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान काशिफ, नदीम, आसिफ और रिहान के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 20 साल है। इन लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सी प्रताप रेड्डी ने कहा कि मंगलवार सुबह तुंगानगर में कुछ वाहनों को जला दिया गया। जबकि इस इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू है। इसमें शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारियां कर ली गई हैं। जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां की जाएंगी।

हर्षा की हत्या को लेकर शहर और आसपास के कुछ इलाकों में बहुत तनावपूर्ण स्थिति है। अतिरिक्त बलों को शिवमोगा में भेजा गया है। रेड्डी ने बताया कि हत्या के बाद शहर में आगजनी और हिंसा की 14 अलग-अलग घटनाएं हुईं है। हत्या और आगजनी के तीन मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। बाकी मामलों में भी एफआईआर दर्ज की जाएगी। इन घटनाओं में जिनका नुकसान हुआ है, पुलिस उनका पता लगाने की कोशिश कर रही है।रविवार रात शहर के भारती नगर में कथित कौर पर कार में आए कुछ लोगों ने चाकू मारकर बजरंग दर के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या कर दी थी। पुलिस को इस हत्या में सात लोगों के शामिल होने का संदेह है।घटना के बाद से ही शिवमोगा में हालात तनावपूर्ण हैं। फिलहाल पूरे इलाके में धारा 144 लागू है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MP Crime News: अशोकनगर में डबल डेथ मिस्ट्री; कार में पिस्टल मिलने से हड़कंप, इंदौर से जुड़ा है मामला     |     Abhishek Banerjee Defamation Case: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत; हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर लगाई रोक     |     Ketana Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड ने ताजा किए राजा रघुवंशी के पुराने जख्म; परिवार ने की कठोर सजा की मांग     |     UP Police SI Admit Card 2026: यूपी पुलिस एसआई भर्ती फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी; यहाँ से करें डाउनलोड     |     Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्रिंट तैयार     |     Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI जांच की मांग     |     Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में जुटी पुलिस     |     Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार     |     Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात     |     Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें