फीचर फोन यूजर्स भी कर सकते हैं डिजिटल पेमेंट, RBI गवर्नर ने लॉन्च किया UPI123 Pay, ऐसे करेगा काम

यूजर इसमें बिना इंटरनेट के फीचर फोन के जरिए डिजिटल पेमेंट कर सकता है. पेमेंट के चार कैटेगरी हैं. आप IVRS, ऐप, साउंड बेस्ड और मिस्डकॉल के जरिए पेमेंट्स कर सकते हैं.

अगर आपको इंटरनेट चलाना नहीं आता. इसलिए आप स्मार्टफोन की जगह फीचर फोन का इस्तेमाल (feature phone users) करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. आप अब अपने फीचर फोन से भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मंगलवार को फीचर फोन के लिए UPI प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया. यूपीआई (Unified Payments Interface) बेस्ड इस प्लेटफॉर्म का नाम UPI123 pay है. इसमें यूपीआई के सभी फीचर्स मौजूद होंगे. बता दें, यूपीआई प्लेटफॉर्म के जरिये डिजिटल पेमेंट की सुविधा एनपीसीआई (NPCI) उपलब्ध कराती है.

पेमेंट के चार कैटेगरी हैंखबर के मुताबिक, यूजर इसमें बिना इंटरनेट के फीचर फोन के जरिए डिजिटल पेमेंट कर सकता है. पेमेंट के चार कैटेगरी हैं. आप IVRS, ऐप, साउंड बेस्ड और मिस्डकॉल के जरिए पेAमेंट्स कर सकते हैं. बता दें, पिछले 4 साल में डिजिटल ट्रांजैक्शन में 5 गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. डिजिटल पमेंट से जुड़ी शिकयतों के लिए 24X7 हेल्पलाइन भी उपलब्ध है. डिजीसाथी (DigiSaathi) हेल्पलाइन की शुरुआत डिजिटल पेमेंट्स की शिकायतों के निपटारे के लिए किया गया है.

40 करोड़ फीचर फोन यूजर्स के लिए नया ऑप्शनआरबीआई ने करीब 40 करोड़ फीचर फोन यूजर्स के लिए डिजिटल पेमेंट के लिए एक ऑप्शन (UPI123 pay) तैयार किया है. एनपीसीआई (National Payments Corporation of India) इस प्लेटफॉर्म को पेश करने के लिए काफी समय से काम कर रहा था. इस मौके पर केंद्रीय बैंक ने कहा कि ऐसे यूजर्स दोस्तों और परिवार को पेमेंट शुरू कर सकते हैं, यूटीलिटी बिलों का भुगतान कर सकते हैं, अपने वाहनों के फास्टैग को रिचार्ज कर सकते हैं, मोबाइल बिलों का भुगतान कर सकते हैं.

हेल्पलाइन करेगा मददहेल्पलाइन वेबसाइट और चैटबॉट के माध्यम से यूजर्स को डिजिटल पेमेंट पर जरूरी जानकारी मिल सकेगीं. यूजर्स पेमेंट और शिकायतों पर अपने जवाब जानने के लिए www.digisaathi.info पर जा सकते हैं या 14431 और 1800 891 3333 पर कॉल कर सकते हैं. डिजिटल ट्रांजैक्शन में UPI देश की सबसे बड़ी डिजिटल भुगतान प्रणाली है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     सीएम भगवंत मान का स्पष्ट संदेश, बोले—’पंजाब में केवल मेहनत और मेरिट के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी’     |     जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग     |     Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता अली ने खोला 24 साल पुराना राज     |     भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक कारनामा     |     रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव     |     बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक     |     बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए ‘टीन फीचर्स’ और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप्रिंट     |     आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय     |     मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है ‘बादलों का घर’ मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा     |     नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें