फिल्म पठान के सेट से लीक हुई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फोटो मनोरंजन By Nayan Datt On Mar 16, 2022 शाहरुख खान इन दिनों दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म पठान की शूटिंग कर रहे हैं | अब फिल्म के सेट से एक्टर्स की फोटोज लीक हुई हैं | फोटोज में आपको शाहरुख खान का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिलेगा | एक्टर ने ग्रीन कार्गो पैंट पहनी है और वह शर्टलेस हैं | एक्टर के ऐब्स काफी अट्रैक्टिव लग रहे हैं | यह भी पढ़ें Sanjay Dutt New Project: जिनके साथ कमाए ₹3000 करोड़, उनके… Apr 28, 2026 Deepika Padukone Movies: मां बनने वाली हैं दीपिका, फिर भी… Apr 27, 2026 शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण की भी फोटोज सामने आई हैं जिसमें वह रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं | सेट की जो फोटोज सामने आई हैं उससे यही पता चल रहा है कि ये किसी बीच के पास का सीन शूट हो रहा है | बाकी स्टार कास्ट भी इस दौरान बीच आउटफिट में नजर आ रहे हैं | बता दें कि शाहरुख के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इस फिल्म के जरिए शाहरुख काफी समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं | इससे पहले वह साल 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे जो फ्लॉप हुई थी | इसके बाद शाहरुख ने ब्रेक ले लिया था और अब वह फिल्म पठान में नजर आएंगे | Share