फिट रहने के लिए ऐसे बनाएं कैलोरी के हिसाब से डाइट प्लान

आजकल ज्यादातर लोग वजन बढ़ने से परेशान हैं. मोटापे की समस्या हमें कई बीमारियों का शिकार बना सकती है. वजन अगर ज्यादा बढ़ जाए, तो इस स्थिति में डायबिटीज, हाई बीपी और पेट में दिक्कत जैसी बीमारियां हमें अपनी चपेट में ले लेती हैं. ऐसे में वजन को घटाना बहुत जरूरी है और इसके लिए फिजिकल एक्टिविटी  के साथ-साथ डाइट का भी खास ख्याल रखना चाहिए. इसके लिए आपको कम कैलोरी वाली डाइट को अपने रूटीन  का हिस्सा बनाना चाहिए. शरीर में कैलोरी के इनटेक को बैलेंस करने से वजन बढ़ने की समस्या से काफी हद तक दूर रहा जा सकता है.

हरी सब्जियां :  हेल्दी रहने में हरी सब्जियों का काफी अहम रोल रहता है. इनका सेवन करने शरीर में पोषक तत्वों की कमी तो पूरी होती है, साथ ही इनसे वजन भी नहीं बढ़ता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक आप अपनी 1500 कैलोरी वाले डाइट प्लान में ब्रोकली, फूलगोभी, शिमला मिर्च, मशरूम, टमाटर व अन्य सब्जियों को शामिल कर सकते हैं. साथ ही पालक भी हफ्ते में एक बार खाएं. ये आयरन की कमी पूरी करने के अलावा आंखों की रोशनी को भी तेज करता है. हफ्ते के हिसाब से इन सब्जियों को सीमित मात्रा में खाएं.

फ्रूट्स :  फलों का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. इनमें मौजूद पोषक तत्व हमें कई स्वास्थ्य समस्याओं से तो दूर रखते ही हैं, साथ ही इनकी नेचुरल शुगर मीठे की क्रेविंग को भी पूरा करती है. आप तरबूज, खट्टे फल, केला, सेब और जामुन जैसे फल खा सकते हैं. इनका जूस निकालने के बजाय इन्हें काटकर खाना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.

अंडा :  रोजाना एक या दो अंडे खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है. अंडे के सेवन का सही तरीका है कि उसे उबालकर ही खाएं. वैसे कई लोग ऑमलेट या अन्य तरीकों से इसे खाना पसंद करते हैं, लेकिन ये तरीके हाई कैलोरी के इनटेक की वजह बन सकते हैं.

अन्य चीजें :साबुत अनाज को भी डाइट का हिस्सा बनाएं. इसमें आप ब्राउन राइस, जौं, बाजरा व अन्य खा सकते हैं. वहीं फलियों में आप राजमा, चना, दाल भी हफ्ते में एक बार खा सकते हैं. इसके अलावा मसालों में आप लहसुन, अजवाइन और काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं. हेल्दी फैट के लिए एवोकाडो का तेल, ऑलिव ऑयल और नारियल के तेल को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

इन चीजों को न खाएं

ज्यादातर लोगों को पता होता है कि जंक या फास्ट फूड सेहत को काफी नुकसान पहुंचाते हैं. इनका एक नुकसान ये भी है कि ये हाई कैलोरी वाले भी होते हैं. इतना ही नहीं आपको रिफाइंड अनाज वाली चीजें जैसे सफेद ब्रेड और पास्ता जैसी चीजों को डाइट का हिस्सा बिल्कुल नहीं बनाना चाहिए. तले हुए आलू के चिप्स और मोजेरिला चीज़ से बनी चीजें भी नुकसानदायक साबित हो सकती हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मतदान; अब 4 मई का इंतजार     |     दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानों की सीमा 6% से बढ़ाकर 15% की गई     |     Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस ने आरोपी फिरोज को किया गिरफ्तार     |     Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से ‘स्तब्ध’ हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का जिक्र कर जस्टिस अतुल श्रीधरन ने उठाए सवाल     |     PM Modi in Hardoi: ‘गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन’, हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्रेस का चेहरा नारी विरोधी     |     Jabalpur Crime: ‘शादी डॉट कॉम’ पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल तक किया महिला का शोषण     |     Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अधिकारी का बेटा निकला आरोपी     |     Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को दिखाएंगे हरी झंडी; जानें पूरा शेड्यूल     |     West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच ‘दीदी’ या ‘दादा’? 4 मई को आएगा फैसला     |     Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर में 6 की मौत; CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें