फटाफट लोन लेने से पहले सौ बार सोचना, युवक ने इसके लिए एप इंस्टाल किया तो मोबाइल हो गया हैक मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Jun 2, 2024 इंदौर। सायबर अपराधियों ने फटाफट लोन का झांसा देकर युवक का फोन हैक कर लिया। आरोपितों ने गैलरी से फोटो निकाल कर युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जांच में पता चला कि ठगों ने पाकिस्तान के नंबरों का उपयोग किया है। एडिशनल डीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा के मुताबिक छीपा बाखल निवासी फैजान के पास काल आया था। इसमें कहा बगैर आइडी, अनुबंध के लोन मिलेगा। यह भी पढ़ें बैतूल में सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव: शादी से इनकार करने पर… Feb 5, 2026 MP प्रशासनिक हलचल: सीनियर IFS अधिकारी का अचानक इस्तीफा, PCCF… Feb 5, 2026 आरोपितों ने प्ले स्टोर से लोन एप तो इंस्टाल करवा दी पर फैजान ने लोन नहीं लिया। कुछ देर बाद काल आया और कहा चार हजार का लोन स्वीकृत किया है व ब्याज सहित छह हजार मांगे। फैजान द्वारा लोन न लेने और न चुकाने का कहा तो आरोपितों ने कहा उसके अश्लील फोटो जारी कर दिए जाएंगे। आरोपितों ने फैजान की पत्नी व भाई को एडिट कर अश्लील बनाए फोटो वाट्सएप पर भेज दिए। Share