प्रधानमंत्री 16 फरवरी को सीतापुर और 17 फरवरी को फतेहपुर में करेंगे रैली, चुनावी अभियान को देंगे धार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अभियान को धार देने की कवायद के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को सीतापुर और गुरुवार को फतेहपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री 16 फरवरी को सीतापुर जिले की सभी नौ विधानसभाओं की संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे जबकि 17 फरवरी को फतेहपुर और बांदा के अलावा रायबरेली जिले की 11 विधानसभाओं की संयुक्त रैली होगी। इसके साथ ही झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा और रायबरेली जिलों की नौ विधानसभाओं में भाजपा समर्थक मोदी को वर्चुअल माध्यम से देख सुन सकेंगे।

वर्चुअल रैली में विधानसभा में किसी एक कार्यक्रम में प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। भाजपा ने रैली के सफल आयोजन के लिए सभी जरूरी तैयारियों को पूरा कर लिया है। प्रदेश महामंत्री और रैली प्रभारी अनूप गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि सीतापुर के मिलिट्री ग्राउंड में होने वाली रैली में महोली, सीतापुर, हरगांव, लहरपुर, बिसवां, सेउता, महमूदाबाद, सिधौली, और मिश्रिख विधानसभाओं के कार्यकर्ता, बीजेपी समर्थक और आम जन मोदी को सुनने के लिए आएंगे। वहीं 17 फरवरी को फतेहपुर में एफसीआई, ढकौली के ग्राउंड में होने वाली रैली में फतेहपुर जिले की जहानाबाद, बिंदकी, फतेहपुर, अयाहशाह, हुसेनगंज और खागा तथा बंदा जिले की तिंदवारी, बबेरू, नरैनी और बांदा सदर, रायबरेली की सरेनी विधानसभा के कार्यकर्ता, बीजेपी समर्थक और आम जन भाग लेंगे।
फतेहपुर से प्रधानमंत्री झांसी की सदर और मऊरानीपुर, ललितपुर की ललितपुर और महरौनी, हमीरपुर की राठ और हमीरपुर , महोबा की महोबा और चरखारी तथा रायबरेली की सालोन विधानसभाओं के 52 सांगठनिक मंडलों पर वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित करेंगे। यहां बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर कोविड निर्देशों का पालन कर लोगों को पीएम का संबोधन सुनाने की व्यवस्था की है। जहां विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही पीएम की वर्चुअल रैली का प्रसारण सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी किया जाएगा। पीएम के सभी कार्यक्रमों का प्रसारण सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी किया जाएगा। प्रदेश भर से कार्यकर्ता और आमजन भी उन्हें विभिन्न माध्यमों से सुन सकेंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Haryana Education News Punjabi Language: हरियाणा में पंजाबी को शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान देने की मांग, एसडीएम को सौंपा मांग पत्र     |     Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला     |     Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना गठबंधन मैदान में उतरने की तैयारी     |     Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होगा ध्वस्त; 272 भवन प्रभावित     |     MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल पर बड़ा एक्शन     |     Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरान करंट से छात्र की मौत     |     MP News: इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की अपील     |     Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल     |     MP Politics News Jitu Patwari: ‘बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?’; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरकार पर बड़ा हमला, NTCA रिपोर्ट पर उठाए सवाल     |     Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए… कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंका चुनावी बिगुल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें