प्रदेश में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचा छत्तीसगढ़ By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 दुर्ग। जिले में गर्मी का कहर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को प्रदेश में दुर्ग सबसे अधिक गर्म रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। यह भी पढ़ें Bastar News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के खिलाफ… Apr 29, 2026 Railway News: एक दशक बाद भी अधूरी है स्टेशन की सेकेंड… Apr 28, 2026 जिले में मार्च महीने में ही गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। सुबह होते ही तेज धूप निकल आती है। सुबह 11 बजे से ही गर्म हवाएं चल रही है। तेज धूप व गर्म हवाओं की वजह से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा भी पसरने लगा है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को दुर्ग का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। Share