पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंगः बाइक सवार दंपत्ति को बदमाशों ने मारी गोली, इधर बस ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौत

अलीराजपुर में बाइक सवार दंपति पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी. इस घटना में घायल 108 चालक महेंद्र मंडलोई को गंभीर हालत में गुजरात के बडौदा रेफर किया गया है, जबकि उसकी पत्नी का जोबट में इलाज जारी है.

अलीराजपुर/ अजयारविंद नामदेव, शहडोल। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार दंपति को बदमाशों ने गोली मार दी. जिससे पति-पत्नी घायल होकर नीचे गिर गए. जिन्हें वहां से गुजर रहे अनिल हरवाल नामक युवक ने जोबट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद महेंद्र मंडलोई को जिला अस्पताल से गुजरात के बड़ौदा रेफर कर दिया गया, जबकि युवक की घायल पत्नी का इलाज जोबट अस्पताल में जारी है. घटना जोबट थाना क्षेत्र के रामपुरा की है. पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारने की बात सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

महिला को बस ने कुचला

इधर, शहडोल में एक बुजुर्ग महिला को बस ने कुचल दिया. इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद नाराज लोगों ने रीवा से शहडोल मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया. इससे हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई. घंटो तक वाहनों के पहिए थमे रहे. बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर परिजनों को शांत करवाया.

हादसा ब्यौहारी थाना क्षेत्र के टंकी तिराहे के पास हुआ.रीवा से शहडोल आ रही दीपक ट्रेवेल्स की यात्री बस ने सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया. महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस हादसे से नाराज लोगों ने स्टेट हाइवे रीवा शहडोल मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. रहवासियों का कहना है कि बस ड्राइवर की लापरवाही से महिला की जान गई है. एक सप्ताह के अंदर इस प्रकार की यह तीसरी घटना है. बस ड्राइवर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी तेज रफ्तार से बस चलाते हैं. हालांकि हंगामा की सूचना मिलते ही ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर मामला शांत करवाया. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार     |     Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युवक मुक्त     |     Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार     |     Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच में जुटी पुलिस     |     Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात     |     Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम     |     Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत     |     Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ खुलासा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें