पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो रेल परियोजना का किया उद्घाटन, मेट्रो में बैठे बच्चों से की बातचीत

पुणे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को एक दिन के दौरे पर पुणे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुणेवासियों को मेट्रो का तोहफा दिया। मेट्रो रेल परियोजना के उद्घाटन के वक्त उनके साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और भाजपा नेता देवेंद्र फडनवीस भी मौजूद रहे। पीएम ने यात्रा के समय मेट्रो में मौजूद बच्चों से बात भी की। पुणे मेट्रो का उद्घाटन करने पहुंचे पीएम ने खुद मेट्रो का टिकट लेकर सवारी की। पीएम मोदी ने गरवारे कॉलेज से आनंद नगर तक पुणे मेट्रो में यात्रा की है। पीएम मोदी ने कुल 32।2 किलोमीटर लंबी परियोजना के 12 किलोमीटर के हिस्से का गरवारे मेट्रो स्टेशन पर उद्घाटन किया और इस स्टेशन से आनंदनगर स्टेशन तक मेट्रो की यात्रा की। पुणे मेट्रो परियोजना की कुल लागत 11,400 करोड़ रुपए से अधिक है। प्रधानमंत्री ने 24 दिसंबर, 2016 को इस परियोजना की आधारशिला रखी थी।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने पुणे आते ही पुणे नगर निगम परिसर (पीएमसी) में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा की खासियत यह है कि यह 1,850 किलोग्राम गनमेटल से बनी है और लगभग 9।5 फीट लंबी है। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुणे मेट्रो रेल परियोजना को कुल 11,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। पुणे में पहले चरण के तहत पीसीएमसी से स्वारगेट और वनाज से रामवाड़ी दो रूट पर मेट्रो चलेगी। पीसीएमसी से स्वारगेट तक के रूट की लंबाई 11।4 किलोमीटर की है जिसमें 14 स्टेशन हैं।

पीसीएमसी से स्वारगेट रूट पर शिवाजीनगर से स्वारगेट तक 6 किलोमीटर का अंडरग्राउंड मार्ग है, जिसमें 5 स्टेशन होंगे। वहीं दूसरा रूट वनाज से रामवाड़ी 15।7 किलोमीटर का है और पूरी तरह से एलिवेटेड है। इसमें कुल 16 स्टेशन होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी बनेर में निर्मित 100 ई-बसों और ई-बस डिपो का भी शुभारंभ करेंगे। पीएम इसके साथ ही मुला-मुथा नदी परियोजनाओं के कायाकल्प और प्रदूषण उन्मूलन की आधारशिला भी रखेंगे। 1,080 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना लागत से नदी के 9 किमी के हिस्से में कायाकल्प किया जाएगा। इसमें नदी किनारे संरक्षण, इंटरसेप्टर सीवेज नेटवर्क, सार्वजनिक सुविधाएं, नौका विहार गतिविधि आदि जैसे कार्य शामिल होंगे। बता दें कि मुला-मुथा नदी प्रदूषण उपशमन परियोजना एक शहर एक संचालक की अवधारणा पर 1,470 करोड़ रुपए से अधिक लागत से लागू की जाएगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     “नेताजी की अस्थियां कहां हैं?”—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल कि बंद हो गई बोलती!     |     Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा 10 लाख करोड़ का चूना     |     Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— “अमेरिका के दबाव में क्यों है भारत की तेल नीति?”     |     Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्लान; दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन     |     बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर; कश्मीर की राजनीति में हलचल     |     LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना होगा इंतजार; जानें सप्लाई का नया शेड्यूल     |     दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया भी टोल; NHAI ने दी पूरी डिटेल     |     संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा, कार्यवाही स्थगित     |     थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: “विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!” खुले खत में खोली ‘नैतिकता’ की पोल     |     फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— “मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!” सुरक्षा घेरे पर उठाए गंभीर सवाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें