पीएफ अकाउंट होल्डर्स जल्द से जल्द निपटाएं E-Nomination का काम, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

नॉमिनी न ऐड करने की स्थिति में आप मेडिकल खर्चे और कोविड इमरजेंसी के अलावा बाकि जरूरतों के लिए पैसे नहीं निकाल पाएंगे. अगर अभी तक ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है तो फटाफट आज ही निपटा लें.

ईपीएफओ (EPFO) पीएफ खाताधारकों को जल्द से जल्द ई-नॉमिनेशन करने के लिए कह रहा है. पीएफ खाताधारकों को नॉमिनेशन का काम 31 मार्च से पहले पूरा करने के लिए कहा जा रहा है. आपको बता दें कि हर नौकरीपेशा व्यक्ति की सैलरी का एक हिस्सा पीएफ के रूप में हर महीने कटता है. यह पैसा कर्मचारी के रिटायर होने के बाद उसे दे दिया जाता है. लेकिन, कई बार खाताधारक की मृत्यु हो जाने पर पीएफ अकाउंट में जमा पैसे खाताधारक की नॉमिनी को दे दिया जाता है. लेकिन, बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्होंने अभी तक अपने पीएफ खाते में नॉमिनी नहीं ऐड किया है. इस कारण उन्हें बड़े नुकसान हो सकते हैं. आज हम आपको पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन के 3 बड़े फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं.

पैसे निकालने में नहीं होगी दिक्कतगौरतलब है कि अगर आपने अभी तक अपने पीएफ खाते में नॉमिनी का नाम नहीं डाला है तो आगे आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. नॉमिनी न ऐड करने की स्थिति में आप मेडिकल खर्चे और कोविड इमरजेंसी के अलावा बाकि जरूरतों के लिए पैसे नहीं निकाल पाएंगे. इसलिए अगर आपने अभी तक ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है तो फटाफट आज ही निपटा लें.

7 लाख के इंश्योरेंस का मिलता है लाभबता दें कि पीएफ खाताधारकों को एम्प्लॉई पेंशन स्कीम और इम्पलॉई डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (EDLI)  की तरफ से 7 लाख तक के इंश्योरेंस का लाभ मिलता है. लेकिन, इन स्कीम्स का लाभ तभी उठा सकते हैं जब आपके अकाउंट में ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी हो. अगर किसी खाताधारक की मृत्यु किसी दुर्घटना में हो जाती है तो ऐसी स्थिति में नॉमिनी को इम्पलॉई डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम के तहत इंश्योरेंस की राशि मिल जाएगी.

ई-नॉमिनेशन पूरा करने की प्रक्रिया–अगर आप अपने पीएफ खाते में नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा करना चाहते हैं तो EPFO की आधिकारिक वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php  पर क्लिक करें.-यहां Services ऑप्शन का चुनाव करें.-फिर अपना UAN नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.-Login करने के बाद अपनी नॉमिनी का आधार नंबर, नाम, डेट ऑफ बर्थ आदि सभी जानकारी दर्ज करें.-इसके बाद आखिर में Save EPF Nomination डालकर अपनी ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा करें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा ‘ब्रेक’; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी किए 24 बिंदुओं के नए नियम     |     Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें तबाह     |     Bhopal News: ‘अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है…’ सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जनप्रतिनिधियों को दी मर्यादा में रहने की नसीहत     |     Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पहरे में पंडाल     |     Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी शुभकामनाएं     |     Madhya Pradesh IPS Association: ‘नेता रखें संयमित आचरण’; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान में उतरा IPS संघ     |     National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक आधार पर बनेगी लेन     |     Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम     |     Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया     |     Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते लग रहा भारी जाम     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें