पाकिस्तान: आतंकियों ने ग्रेनेड लांचर से किया सुरक्षाबलों पर हमला, आठ जवानों की मौत

उत्तर वजीरिस्तान। पाकिस्तान के उत्तर वजीरिस्तान में दो आतंकी हमले हुए हैं। इन आतंकी हमलों में पाकिस्तान के आठ सैनिकों की मौत हो गई है। पाकिस्तानी अखबार डान ने इन हमलों के बारे में बताया है।

पहली आतंकी घटना उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली जिले की दातखेल तहसील में हुई है। यहां आतंकियों ने सुरक्षाबलों के एक वाहन पर घात लगाकर हमला कर दिया। हमले में सात सैनिक मारे गए। दूसरी घटना जिले के ईशाम इलाके में हुई है । यहां सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई झड़प में एक जवान की मौत हो गई।

ग्रेनेड लांचर से किया हमला

अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने अफगान सीमा के पास दाताखेल में सुरक्षाबलों के एक चलते वाहन पर हमला किया। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने कहा कि विद्रोहियों ने हमले में राकेट से चलने वाले ग्रेनेड लांचर और असॉल्ट गन का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने उत्तरी वजीरिस्तान के जिला मुख्यालय मिरामशाह में मीडिया को बताया कि हमले में सात सैनिक मारे गए। आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च आपरेशन चलाया जा रहा

तीन दिन पहले भी हुआ था आतंकी हमला

खबरों के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन इसमें आतंकियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। डान की रिपोर्ट के मुताबिक, आईएसपीआर ने अभी तक हमले की पुष्टि या औपचारिक बयान जारी नहीं किया है। यह बड़ा हमला दक्षिणी जिले डेरा इस्माइल खान में तीन दिन पहले हुए एक घातक हमले के बाद हुआ है, जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और चार घायल हो गए थे।

उत्तरी वजीरिस्तान के अन्य क्षेत्रों के उलट दाताखेल को आतंकवादी समूहों के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित ठिकाना माना जाता है। सुरक्षाबलों ने अभी तक इलाके को खाली नहीं किया है। सैकड़ों विस्थापित परिवार अभी भी अपने घरों में लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MP Board Result Scam: 12वीं की छात्रा को मिले थे मात्र 3 अंक, रिचेकिंग में बढ़े 60 अंक; बोर्ड की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |     Ratlam News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 17 वर्षीय किशोरी से जबरन निकाह; आरोपित ईरशाद शेख के खिलाफ केस दर्ज     |     Bhopal High-Profile Case: सीसीटीवी, व्हाट्सएप चैट और चोट के निशान; CBI के सवालों में घिरीं पूर्व जज गिरिबाला सिंह     |     Chhatarpur News: न्याय न मिलने से आहत युवती ने थाने में किया आत्मदाह का प्रयास; पुलिस की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल     |     Rajgarh News: शादी के 15 दिन बाद ही दुल्हन हुई रफूचक्कर; 2 लाख रुपये ठगने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश     |     Weather Update: दिल्ली-यूपी सहित उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट; आंधी और ओलावृष्टि से गिरेगा पारा     |     Ghazipur Murder Case: होटल कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या; कटरा गैंग पर आरोप, कोतवाल लाइन हाजिर     |     Punjab Government Big Decision: पंजाब में खत्म हुई ठेकेदारी प्रथा; 65,000 कर्मचारियों को मिलेगी पक्की नौकरी     |     Dhamtari News: सराफा कारोबारी के साथ 70 लाख की धोखाधड़ी; कारीगर का बेटा जेवर लेकर हुआ फरार     |     Katihar News: कटिहार में शव के साथ ग्रामीणों का संघर्ष; कमला नदी पार कर करना पड़ा अंतिम संस्कार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें