पहले T20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 तय! जडेजा-बुमराह के आने पर रोहित इन 2 प्लेयर्स को करेंगे OUT

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से रोहित शर्मा दो खिलाड़ियों को हर हाल में बाहर करेंगे. पहले टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़े-बड़े बदलाव होंगे. आइए एक नजर डालते हैं कि कल पहले टी20 मैच में भारत किस Playing 11 के साथ उतरेगा.

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज कल यानी 24 फरवरी से लखनऊ में हो रहा है. भारत ने इससे पहले वेस्टइंडीज का तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से सफाया किया था. अब टीम इंडिया श्रीलंका का भी टी20 सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ करना चाहती है. इस टी20 सीरीज में विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज नहीं खेलेंगे. श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से रोहित शर्मा दो खिलाड़ियों को हर हाल में बाहर करेंगे. पहले टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़े-बड़े बदलाव होंगे. आइए एक नजर डालते हैं कि कल पहले टी20 मैच में भारत किस Playing 11 के साथ उतरेगा.

1. ओपनिंग जोड़ी

BCCI बड़ा पैंतरा खेलते हुए ईशान किशन को रोहित शर्मा के नए ओपनिंग जोड़ीदार के रूप में उतारेगी. ईशान किशन अपने दम पर भारत को टी20 सीरीज जिता सकते हैं. ईशान किशन अच्छे फॉर्म में हैं. ईशान किशन खतरनाक बल्लेबाज के साथ-साथ माहिर विकेटकीपर भी हैं. केएल राहुल इस पूरी टी20 सीरीज से बाहर हैं, ऐसे में ईशान किशन ही रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरेंगे.  ईशान किशन बहुत ही खतरनाक बल्लेबाज हैं और वह क्रीज पर आते ही बड़े से बड़े गेंदबाज की धज्जियां उड़ानी शुरू कर देते हैं. ईशान किशन कुछ ही गेंदों में मैच का रुख बदल देते हैं.

2. मिडिल ऑर्डर

चूंकि विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ इस टी20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह पर तीसरे नंबर पर बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन को मौका मिल सकता है. बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव के नंबर 4 पर जबकि वेंकटेश अय्यर के नंबर 5 पर उतरने की संभावना है. रविंद्र जडेजा नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. वहीं, इसके बाद नंबर 7 पर दीपक चाहर खेलेंगे.

रोहित इन 2 प्लेयर्स को हर हाल में करेंगे OUT

रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में श्रेयस अय्यर और भुवनेश्वर कुमार को हर हाल में बाहर करेंगे. इन दोनों ही खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बनती. रविंद्र जडेजा के खेलने पर श्रेयस अय्यर का बाहर होना लगभग तय है. भुवनेश्वर कुमार की जगह जसप्रीत बुमराह खेलेंगे.

3. ये होंगे स्पिन और तेज गेंदबाज

युजवेंद्र चहल, दीपक हुड्डा और रवि बिश्नोई स्पिन गेंदबाजी करेंगे. टीम इंडिया मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह के साथ पहले टी20 में उतर सकती है. हर्षल पटेल बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, ऐसे में वह निचले क्रम में उतरकर बल्लेबाजी में गहराई प्रदान कर सकते हैं.

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में ये हो सकती है भारत की Playing 11:

रोहित शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और रवि बिश्नोई.

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड:

रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Mann Ki Baat: ‘हरगिला चिड़िया’ बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की ‘हरगिला सेना’ की जमकर तारीफ     |     स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- “अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला नाला”     |     PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; ‘भारत और सेशेल्स को जोड़ता है हिंद महासागर’     |     Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिकॉर्ड में सुधार     |     Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक रेस्क्यू ड्रिल     |     हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या     |     Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला दर्ज     |     खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वायरल     |     Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा मौत के घाट     |     Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्शी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें