पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में मौसम में बदलाव, इन राज्यों में लू और भीषण गर्मी की संभावना

नई दिल्ली। उत्तर भारत में आने वाले दिनों में लोगों के लू से राहत मिलने के आसार है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनीं रह सकती है। IMD के मुताबिक 16 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव की संभावना है। इन इलाकों में 17 और 18 अप्रैल को और गंभीर लू चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 16 व 17 अप्रैल को धूप खिलेगी जबकि 18 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा। 19 से 21 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश की संभावना। इससे गर्मी से राहत मिलने के साथ सूखे से भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लू की संभावना है।

इस बार खूब सताएगी गर्मी, टूटेगा रिकार्ड

इस बार अप्रैल की शुरुआत से ही गर्मी अपने चरम पर रही। पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पर पहुंच चुका है, जबकि अप्रैल माह में 16 दिन शेष हैं। अप्रैल के रिकार्ड से सिर्फ चार डिग्री दूर है पारा। मौसम विशेषज्ञों ने इस वर्ष अधिक गर्मी की आशंका जताई है। जिससे अप्रैल में भीषण गर्मी का रिकार्ड इस बार टूट भी सकता है। 22 अप्रैल 2010 का दिन अप्रैल के सबसे गर्म दिन के रूप में रिकार्ड है। उस दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस था। पिछली बार अप्रैल में 40 डिग्री से ऊपर के पांच दिन थे, इस बार 10 से अधिक होने का अनुमान।

इन इलाकों में आई आंधी

मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कुछ इलाकों और आस-पास के क्षेत्रों करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों, पानीपत, झज्जर, फारुखनगर, रेवाड़ी, नूंह (हरियाणा) नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर (यूपी) में 30-40 किमी / घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं.

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।

भारत में लगातार चौथे साल मानसून सामान्य रहने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल जून-सितंबर अवधि के दौरान अनुकूल ‘ला नीना’ स्थिति बने रहने के अनुमान के साथ ही देश में लगातार चौथे साल दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रहने की संभावना है। देश में 2019, 2020 और 2021 में भी चार महीने के दक्षिण-पश्चिम मानसून मौसम में सामान्य वर्षा हुई थी। आइएमडी के अनुसार, इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान 1971-2020 की अवधि के 87 सेंटीमीटर दीर्घावधि औसत (एलपीए) के मुकाबले 96 से 104 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। विभाग ने कहा कि मात्रत्मक दृष्टि से जून से सितंबर तक मानसूनी वर्षा एलपीए का 99 प्रतिशत रह सकती है जिसमें पांच प्रतिशत उतार-चढ़ाव की संभावना है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Mukesh Kumari News: भिवानी की बेटी ने जापान में लहराया तिरंगा; 24 घंटे एशिया एवं ओशिनिया चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक     |     Rohtak Crime News: मोखरा गांव में जमीन विवाद को लेकर किसान की पीट-पीटकर हत्या; महिला समेत 8 के खिलाफ केस दर्ज     |     Fatehabad News: भाखड़ा नहर में कार गिरने से लापता युवक का शव बरामद; 10 किमी दूर डुमा वाले पुल के पास मिली डेडबॉडी     |     Haryana Fuel Alert: पेट्रोल-डीजल की अवैध तस्करी पर हरियाणा सरकार सख्त; सीमावर्ती जिलों में चेक पोस्ट और निगरानी के आदेश     |     Yamunanagar Crime: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद AI तस्वीरों से ब्लैकमेल; महिला से दुष्कर्म, आरोपी विकास के खिलाफ केस दर्ज     |     Economic Policy Attack: उचाना में दुष्यंत चौटाला बोले- डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े, यूरिया-डीएपी की किल्लत से किसान परेशान     |     Ebola Virus Alert: हरियाणा में इबोला का खतरा; स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट, जानें क्या हैं लक्षण     |     Kasauli Gangrape Case: हिमाचल हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन; भाजपा नेता मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल केस में मांगा जवाब     |     Yamunanagar News: कीर्तन में जाने की बात कहकर घर से निकला था व्यक्ति; रेलवे ट्रैक पर मिला शव, इलाके में सनसनी     |     Bhopal Cyber Crime: भोपाल में साइबर ठगों का बड़ा हमला; डॉक्टर और एम्स अधिकारी समेत 5 लोगों से लाखों की धोखाधड़ी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें