परीक्षा में नकल के शक में पिता ने मारा थप्पड़, सदमे में गई आठवीं की छात्रा की जान

Rajasthan आठवीं प्री बोर्ड की परीक्षा में नकल करने के शक के चलते एक पिता ने भरी क्लास में अपनी बेटी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। घर पहुंचते ही वह बेसुध हो गई और उपचार के दौरान उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उदयपुर, संवाद सूत्र। राजस्थान के उदयपुर मेंआठवीं प्री बोर्ड की परीक्षा में नकल करने के शक के चलते एक पिता ने भरी क्लास में अपनी बेटी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। घर पहुंचते ही वह बेसुध हो गई और उपचार के दौरान उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बेटी जिस स्कूल में पढ़ती थी, उसी में उसके पिता लाइब्रेरियन हैं। इस घटना को लेकर पुलिस ने किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया और पिता के आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम किए उसका शव परिजनों के हवाले कर दिया। जिसके बाद मृतका का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। घटना उदयपुर जिले के बिछीवाड़ा क्षेत्र का है। गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में आठवीं प्री बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। इसी स्कूल में लाइबेरियन हेमराज मीणा की तेरह वर्षीया बेटी अंजली भी आठवीं प्री बोर्ड की परीक्षा दे रही थी।

इसलिए मारा थप्पड़

बुधवार को हिंदी का पेपर था। इसी दौरान किसी बच्चे ने नकल का कागज अंजली की तरफ उछाल दिया। जिसे अंजली देख रही थी, तभी परीक्षक की नजर उस पर पड़ गई। उन्हें लगा कि अंजली नकल कर रही है तो उन्होंने उसके पिता लाइबेरियन हेमराज को बुलाया। उन्होंने आते ही बेटी अंजली को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। भरी क्लास में थप्पड़ पड़ने से वह सदमे में आ गई। स्कूल से घर पहुंचते ही वह बेसुध हो गई और उसके नाक से खून निकलने लगा। परिजन उसे गुजरात के ईडर स्थित अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि अंजली पढ़ाई में काफी होशियार थी। भरी क्लास में बेटी पर नकल का आरोप लगा तो पिता काे भी शर्म महसूस हुई। बेटी के पढ़ाई में होशियार होने के बाद भी नकल करने पर उन्हें गुस्सा आ गया था। वह खुद को रोक नहीं पाए और सभी के सामने ही उसे थप्पड़ जड़ दिया। हेमराज की एक ही बेटी थी।

12वीं के स्टूडेंट्स ने लगाई फांसी

डूंगरपुर जिले के मांडेला उपली के अंकित (18) पुत्र माधवलाल खराड़ी ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंकित अपने घर से शौच करने के नाम पर खेत की ओर निकला था। जिसके कुछ समय बाद गांव के लोगों ने उसके फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी दी। चौरासी थानाधिकारी भेमजी गरासिया ने बताया कि अंकित बारहवीं का स्टूडेंट था। उसने किन कारणों के चलते आत्महत्या की उसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया, फिलहाल जांच जारी है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर     |     कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में 12 मौतें     |     बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रेन     |     रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स पूरी तरह बैन     |     रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्विंटल चावल गायब     |     छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान     |     मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र     |     सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे के करीब पहुंचा मानसून     |     इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष पर फर्जीवाड़े का आरोप     |     इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चालकों में दहशत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें