परिवार नियोजन में पुरूषों की सहभागिता बढ़ी, पुरूष नसबंदी पखवाड़ा के दौरान नसबंदी में छत्तीसगढ़ पिछले पांच वर्षों से देश में प्रथम स्थान पर

रायपुर. छत्तीसगढ़ में परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरूषों की सहभागिता लगातार बढ़ रही है. पुरूष नसबंदी पखवाड़ा के दौरान नसबंदी में छत्तीसगढ़ पिछले पांच वर्षों से देश में प्रथम स्थान पर है. भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य में चल रहे परिवार नियोजन कार्यक्रम की सराहना की है.

राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार और परिवार नियोजन में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए हर वर्ष नवम्बर-दिसम्बर में प्रदेशव्यापी पुरूष नसबंदी पखवाड़ा आयोजित किया जाता है.

परिवार नियोजन कार्यक्रम के उप संचालक डॉ. सत्यार्थी ने बताया कि प्रदेश में पिछले पांच वर्षों में पुरूष नसबंदी पखवाड़ा के दौरान 4905 पुरूषों ने नसबंदी कराई है. पुरूष नसबंदी पखवाड़ा के दौरान वर्ष 2017-18 में 966, वर्ष 2018-19 में 727, वर्ष 2019-20 में 1695, वर्ष 2020-21 में 168 और वर्ष 2021-22 में 1349 पुरूषों ने नसबंदी कराई है.

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार और परिवार नियोजन में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने प्रति वर्ष प्रदेशव्यापी पुरूष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जाता है.

दो चरणों मे आयोजित यह पखवाड़ा पहले चरण में मोबिलाइजेशन सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इसमें जनसंख्या स्थिरीकरण में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने और राज्य में एनएसवीटी कार्यक्रम को सुचारू ढंग से संचालित कर नसबंदी के लिये पुरूषों को जागरूक किया जाता है.

इस दौरान “मोर मितान मोर संगवारी” की थीम पर ग्राम स्तर पर आयोजित गोष्ठियों में पुरूषों को नसबंदी के लिए प्रेरित किया जाता है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुरुष नसबंदी हितग्राहियों को तीन हजार रूपए एवं प्रेरक को 400 रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है. प्रदेश में नसबंदी सेवाएं सभी मेडिकल कालेजों, ज़िला अस्पतालों एवं चिन्हांकित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध है.

परिवार कल्याण कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण एवं जन्म अंतराल के माध्यम से स्वस्थ जच्चा-बच्चा की अवधारणा को मूर्त रूप देना है.

भारत सरकार के सहयोग से राज्य में राष्ट्रीय परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार नियोजन इन्डेमिनिटी स्कीम (FPIS) संचालित किया जा रहा है. परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार नियोजन की स्थायी विधियों के लिए पुरूष एवं महिला नसबंदी सेवाएं जिला अस्पतालों एवं निर्धारित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध है.

बच्चों के जन्म में अंतर रखने के लिए अस्थायी साधन जैसे पीपीआईयूसीडी, पीएआईयूसीडी, आईयूसीडी, ओरल पिल्स जैसे माला-एन, छाया, कंडोम, इन्जेक्टेबल अंतरा सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा लक्षित दम्पतियों को उनकी आवश्यकतानुसार परिवार कल्याण के स्थायी एवं अस्थायी साधनों से लाभान्वित करने के लिए वर्ष में दो बार पखवाड़ा आयोजित किया जाता है.

जून-जुलाई में परिवार नियोजन के सभी साधनों की उपलब्धता व उपयोगिता बढ़ाने के लिए जनसंख्या स्थिरीकरण माह भी मनाया जाता है. पुरूष नसबंदी को बढ़ावा देने हर वर्ष नवम्बर-दिसम्बर में पुरूष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन होता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105 मामलों की पुष्टि     |     Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करेगी सुनवाई     |     Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड़ियां बरामद     |     Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त     |     Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश जला     |     Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्यपाल डेका करेंगे समापन     |     Kanker Yuva Udaan Event: ‘2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर’; कांकेर में बोले युवा आयोग अध्यक्ष तोमर     |     Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड़े युवा     |     Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन के दस्तावेज     |     Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉलेज रेफर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें