पद्मश्री से सम्मानित असम की गांधीवादी शकुंतला चौधरी का निधन देश By Nayan Datt On Feb 21, 2022 पद्मश्री से सम्मानित असम की 102 वर्षीय गांधीवादी शकुंतला चौधरी का निधन हो गया है। वह लंबे वक्त से कई बीमारियों से जूझ रही थी। पिछले 10 वर्षों से उनका इलाज चल रहा था। रविवार देर रात उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांसे ली। यह भी पढ़ें बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ… Aug 26, 2026 वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: ‘संविधान की शुरुआत… Aug 26, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीवादी शकुंतला के निधन पर जताया शोक पद्मश्री से सम्मानित गांधीवादी शकुंतला चौधरी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा, ‘शकुंतला चौधरी जीगांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने के उनके आजीवन प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। सरानिया आश्रम में उनके नेक काम ने कई लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।’प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।’ Share