नर्मदापुरम। पचमढ़ी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में आज (रविवार को) दूसरे टाइगर की मौत हो गई। दो दिनों में 2 टाइगर की मौत से उनके कुनबे की संख्या कम हो गई है।
बता दें कि टाइगर रिजर्व में टाइगर्स की टेरिटरी के दौरान 2 टाइगर्स आपस में भिड़ गए थे। गंभीर रूप से घायल होने से 2 दिनों में आज दूसरे नर टाइगर की इलाज के दौरान मौत हो गई। विभाग के आला अधिकारियों ने दूसरे टाइगर की मौत की पुष्टि की है। घटना पचमढ़ी टाइगर रिजर्व के मोगरा की बताई जाती है।
गौरतलब है कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) में एक बाघिन की मौत के बाद बालाघाट के दक्षिण सामान्य वन मंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र लालबर्रा के चिखलाबडडी के सोनेवानी जंगल में भी एक बाघ की मौत हो गई है। सोनेवानी जंगल में रविवार को बाघ का शव मिला। बाघ के शव का पोष्टमार्टम करवाने के बाद वन विभाग ने विधि विधान के साथ शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं प्रदेश में एक दिन में दो बाघ के शव मिले हैं।