नीमच में गले में फंदा डालकर एक ही रस्सी से पेड़ पर लटका कपल,

नीमच  एक प्रेमी जोड़े ने एक ही रस्सी से पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। मामला रामपुरा थाना क्षेत्र का है। हालांकि सुसाइड की साफ साफ वजह तो सामने नहीं आई है। लेकिन ये आशंका जताई जा रही है कि प्रेमी जोड़े को इस बात का डर था कि उनके प्यार को परिवार का साथ नहीं मिलेगा। इसी वजह से उन्होंने मौत को गले लगा लिया। शुक्रवार को प्रेमी जोड़े ने मौत के पहले गले में फंदा डाला और अपने आखिरी शब्दों को वीडियो में कैद किया। उन्होंने कहा – हमारी मौत के बाद, अलग नहीं, हमें एक साथ जलाना। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और पेड़ पर फांसी लगाकर लटक गए। लोगों ने एक ही रस्सी से दोनों को लटका देख पुलिस को कॉल किया। लड़की के परिवार वालों ने एक दिन पहले ही अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

रामपुरा थाना प्रभारी एसआई गजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि डायली गांव के जंगल में लड़का-लड़की ने फांसी लगाकर जान दी है। दोनों एक ही रस्सी से पेड़ से लटके थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़की पूजा और लड़का शैतान सुरावत दोनों डायली गांव के रहने वाले थे।

यह कहा वीडियो में…

हम दोनों अपनी मर्जी से फांसी लगा रहे हैं। किसी ने हमसे कोई जबरदस्ती नहीं की है। हमारे मरने के बाद हमारे घरवाले आपस में न लड़ें। उन्हें कोई परेशान भी ना करे। हमारी मौत के बाद हम दोनों को एक साथ जलाया जाए, यही हमारी इच्छा है।

कंबल का व्यापार करता था युवक

शैतान के बारे में पता चला है कि उसका कंबल का व्यापार था। वह गांव-गांव जाकर कंबल बेचने का काम करता था। गुरुवार सुबह ही वह काम निपटाकर घर लौटा था। परिजनों से कुछ देर में आने का कहकर घर से निकला, इसके बाद नहीं लौटा। पूजा भी घर से कुछ काम का कहकर निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो परिवार वालों ने थाने पहुंचकर अपहरण का केस दर्ज करवाया।

परिवार हैरान, बोले – प्यार का पता नहीं था

शुक्रवार सुबह उनके शव फंदे पर देख परिवार वाले हैरान रह गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें यह नहीं पता था कि दोनों एक -दूसरे से प्यार करते हैं। उन्हें लगा होगा कि हम इस प्यार को स्वीकार नहीं करेंगे, संभवत: इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया होगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Sharmistha Mukherjee on PM Modi: ‘आप मोदी से नफरत या प्यार करें, लेकिन ब्रांड मोदी को नजरअंदाज नहीं कर सकते’     |     Ketan Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड में ‘राजस्थान कनेक्शन’; आरोपी चेतन चौधरी का कौन है सिया गोयल से रिश्ता?     |     RCP Singh-Nitish Kumar Meeting: क्या जेडीयू में होगी आरसीपी सिंह की वापसी? नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज     |     Sandeep Singh Murder Case: लखनऊ एनकाउंटर में कुख्यात शूटर संजय का खात्मा; 5 लाख की सुपारी लेकर की थी बिल्डर की हत्या     |     Haveri Wedding News: सगाई में दिए गहने निकले नकली, रोल्ड गोल्ड का पता चलते ही टूटी शादी; जानें पूरा मामला     |     Sirohi Social Boycott: मृत्युभोज में घी के मालपुए नहीं बने तो 43 परिवारों का हुआ हुक्का-पानी बंद; जानें क्या है पूरा मामला     |     Surat Murder Case: मामूली बात पर खूनी खेल; होटल में अकेला छोड़ने पर दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट     |     Maharashtra Mahila Kisan Sashaktikaran Bill: महिला किसानों को मिलेगा स्वतंत्र दर्जा; महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक विधेयक मंजूर     |     West Bengal Bill 2026: बंगाल में ‘गुंडा’ एक्ट की तैयारी; सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की होगी संपत्ति जब्त     |     Heartbreaking Case: ट्रेन में बच्ची की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ दुष्कर्म और हत्या का खुलासा; आरोपी गिरफ्तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें