नहीं निकलेगी टोरी कॉर्नर की गेर:सड़क की खुदाई बनी परेशानी का कारण, प्रशासन से नहीं बैठा तालमेल

नहीं निकलेगी टोरी कॉर्नर की गेर:सड़क की खुदाई बनी परेशानी का कारण, प्रशासन से नहीं बैठा तालमेल

रंगपंचमी की गेर में कई दशकों से अपना अलग स्थान बनाकर लोगों को रंगों में भिगोने वाली टोरी कॉनर्र की गेर इस बार नहीं निकलेगी। पारंपरिक गेर मार्ग के बीच खुदाई और प्रशासन से तालमेल नहीं बैठने के साथ ही अपने निजी और व्यक्तिगत कारणों को लेकर गेर संचालक शेखर गिरी ने गेर नहीं निकालने का फैसला लिया है। यह लगातार तीसरा वर्ष होगा जब जोर शोर से निकलने वाली गेर में टोरी कॉर्नर की गेर नहीं होगी। पूरे लवाजमे के साथ निकलने वाली इस गेर के शामिल नहीं होने से संभव है कि इस बार गेर के उत्साह में कमी आएगी।

परंपरागत गेर मार्ग में आधा किमी की खुदाई होने के कारण इस बार जिला प्रशासन ने सभी गेर संचालकों के साथ एक बैठक की थी। इस बार गेर लोहार पट्‌टी से होकर सराफा, राजबाडा होते हुए उसी मार्ग से लौटने का तय किया गया। इसमें हिन्द रक्षक फाग यात्रा, रसिया कॉर्नर, मॉरल क्लब, संगम गेर के संचालकों ने अपनी सहमति दी है। जबकि टोरी कॉर्नर गेर संचालक गिरी इस रुट से सहमत नहीं है।

गेर में रहते हैं कई वाहन, जगह उपयुक्त नहीं

उनका कहना है कि प्रशासन ने जो रुट तय किया है उसमें उनकी पारंपरिक गेर निकलना संभव ही नहीं है। क्योंकि यह गेर काफी लंबी होती है। इसमें दो बड़े टैंकर, दो डीजे की गाडियां, चार ट्रेक्टर, आयशर सहित कई वाहनों के साथ हजारों लोग साथ चलते हैं। जिसमें काफी जगह लगती है। लोहार पट्‌टी वाले रोड पर यह संभव ही नहीं है। क्योंकि प्रशासन ने गेर का आखिरी वाहन गोराकुंड पर रहने की शर्त रखी है। गिरी का कहना है कि हमने छोटा गणपति से गोराकुंड, राजबाडा का विकल्प दिया था लेकिन मार्ग में काफी गड्‌ढे खुदे हैं। प्रशासन ने यह विकल्प दिया है कि गोराकुंड, राजबाडा रुट से उक्त गेर निकाले लेकिन लंबाई ज्यादा होने से यह व्यवहारिक नहीं है।

गेर की परम्परा राजनीति से परे, लेकिन अब ऐसा नहीं

गिरी के मुताबिक शनिवार को यह निर्णय लिया गया है कि इस बार गेर नहीं निकाली जाएगी। उनका आरोप है कि गेर की परम्परा राजनीति से परे रही है। लेकिन इस बार टोरी कॉर्नर की गेर को कांग्रेस समर्थित मानकर अनुमति नहीं दी गई। उधर, प्रशासन का कहना है कि इस बार परम्परागत रुट से गेर निकालना संभव ही नहीं है, क्योंकि काफी हिस्सा खुदा हुआ है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105 मामलों की पुष्टि     |     Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करेगी सुनवाई     |     Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड़ियां बरामद     |     Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त     |     Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश जला     |     Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्यपाल डेका करेंगे समापन     |     Kanker Yuva Udaan Event: ‘2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर’; कांकेर में बोले युवा आयोग अध्यक्ष तोमर     |     Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड़े युवा     |     Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन के दस्तावेज     |     Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉलेज रेफर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें