नवरात्र पर 11 अप्रैल तक खरीदारी के महामुहूर्त

रियल एस्टेट में आएगी बहार, चमकेगा सराफा, रफ्तार पकड़ेगा ऑटोमोबाइल

भोपाल । शक्ति की आराधना के साथ ही खरीदारी व व्यापार के लिए बेहद शुभ माना जाने वाला नवरात्र महोत्सव शनिवार से शुरू होने जा रहा है। इन महा मुहूर्तों का आना जहां व्यापारी वर्ग को उत्साहित कर रहा है, वहीं लोग भी शुभ मुहूर्त में अपनी तमाम तरह की खरीदारी व गृह प्रवेश आदि करने की तैयारी में हैं।ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि 2 से 11 अप्रैल तक चैत्र नवरात्र रहेंगे। चैत्र नवरात्र पर सभी प्रकार के शुभकार्य किया जाना फलदायी होता है, जिसके कारण बाजार में खरीदारी का दौर तेज रहता रहता है। 10 अप्रैल को रवि पुष्य नक्षत्र है, जो सोना-चांदी की खरीदने के लिए काफी शुभ माना जाता है। 31 मार्च को शुक्र ग्रह के अपने मित्र की राशि कुम्भ में राशि परिवर्तन से सभी सौंदर्य प्रसाधन सामग्री, फैंसी वस्तुएं, गायन और वादन सामग्री, इलेक्ट्रानिक सामान की बिक्री में वृद्धि होगी। गुरु भी उदय हो चुके है, जिससे सोना-चांदी, पीतल आदि वस्तुओं की बिक्री में बढ़ोतरी होगी।

मकानों की बुकिंग रजिस्ट्री और गृह प्रवेश होंगे
नवरात्र के 9 दिन रियल एस्टेट सेक्टर के पिलर्स को भी मजबूती प्रदान करने वाले होंगे, क्योंकि सैकड़ों लोग जहां नवरात्रों के दिनों में अपने नए घर में प्रवेश करेंगे, नई बुकिंग व रजिस्ट्री का दौर भी तेज होगा।

ऑटोमोबाइल के कारोबार में होगा इजाफा
व्यवसायियों ने बताया नवरात्र पर गाड़ी खरीदना लोग चाहते हैं। काफी अधिक बुकिंग हैं, जिनमें से अधिक से अधिक लोगों को डिलेवरी देने की कोशिश रहेगी। नवरात्र के लिए बुकिंग कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग जानकारी ले रहे हैं, मगर गाडिय़ों की कमी है। व्यवसायियों ने बताया कि इस बार नवरात्र से काफी अधिक उम्मीद हैं। ऑटोमोबाइल कारोबारियों को भरोसा है कि कोरोना काल से पूर्व दो साल पहले जैसा माहौल नवरात्र में रहता था, इस बार वैसा ही रहेगा। बड़ी संख्या में लोगों ने बुकिंग कराई हैं, जो अपनी गाड़ी की डिलेवरी नवरात्रों में लेंगे।

शादियों के लिए तेज होगी ज्वैलरी की खरीदारी
नवरात्र में जड़ाऊ ज्वैलरी, कुंदन पोल्की, टर्किश ज्वैलरी, थेवा कलेक्शन लोगों को सबसे अधिक पसंद आ रहा है। इस बार शादियां बहुत हैं, ऐसे में सराफा कारोबार काफी अधिक होने वाला है। 10 अप्रैल को रवि पुष्य नक्षत्र से भी काफी उम्मीद है। सराफा कारोबारियों ने बताया कि 24 कैरेट सोने की कीमत 31 मार्च को 53,050 रुपए प्रति 10 ग्राम रही, 22 कैरेट ज्वैलरी 49,000 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी 68,700 रुपए प्रति किलोग्राम रही।

इलेक्ट्रॉनिक्स में आएगा बूम
व्यवसायियों का कहना है कि बीते दो साल लोग कोरोना के कारण गर्मियों में खुल कर खरीदारी नहीं कर सके। ऐसे में इस साल कोरोना की बंदिश हटने से इलेक्ट्रानिक्स आयटम, खासकर एसी, फ्रिज, कूलर, पंखे आदि की सर्वाधिक बिक्री होगी। इस बार गर्मी काफी अधिक है, शोरूम में पुरानी एमआरपी का काफी अधिक कलेक्शन है, जिसका लाभ ग्राहक ले सकते हैं। लोग नवरात्र के शुभ मुहूर्त में खरीदारी कर सकते हैं, जिससे उनके पैसे भी बचेंगे। बहुत जल्द 8-10 प्रतिशत तक कीमतें इलेक्ट्रानिक्स पर बढऩा तय है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MP Board Result Scam: 12वीं की छात्रा को मिले थे मात्र 3 अंक, रिचेकिंग में बढ़े 60 अंक; बोर्ड की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |     Ratlam News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 17 वर्षीय किशोरी से जबरन निकाह; आरोपित ईरशाद शेख के खिलाफ केस दर्ज     |     Bhopal High-Profile Case: सीसीटीवी, व्हाट्सएप चैट और चोट के निशान; CBI के सवालों में घिरीं पूर्व जज गिरिबाला सिंह     |     Chhatarpur News: न्याय न मिलने से आहत युवती ने थाने में किया आत्मदाह का प्रयास; पुलिस की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल     |     Rajgarh News: शादी के 15 दिन बाद ही दुल्हन हुई रफूचक्कर; 2 लाख रुपये ठगने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश     |     Weather Update: दिल्ली-यूपी सहित उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट; आंधी और ओलावृष्टि से गिरेगा पारा     |     Ghazipur Murder Case: होटल कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या; कटरा गैंग पर आरोप, कोतवाल लाइन हाजिर     |     Punjab Government Big Decision: पंजाब में खत्म हुई ठेकेदारी प्रथा; 65,000 कर्मचारियों को मिलेगी पक्की नौकरी     |     Dhamtari News: सराफा कारोबारी के साथ 70 लाख की धोखाधड़ी; कारीगर का बेटा जेवर लेकर हुआ फरार     |     Katihar News: कटिहार में शव के साथ ग्रामीणों का संघर्ष; कमला नदी पार कर करना पड़ा अंतिम संस्कार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें