‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों का इन्दौर में होगा सम्मान 

इन्दौर । देशभर में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को दर्शकों की सराहना मिल रही है। पलायन के दर्द भरे चित्रांकन को मौलिकता के साथ देशवासियों के बीच रखने के लिए विश्व ब्राह्मण समाज संघ इन्दौर में फिल्म से जुड़े कलाकारों व निर्माता-निर्देशक का सम्मान करने जा रहा है। इसके लिए विश्व ब्राह्मण समाज संघ की बैठक में प्रस्ताव के बाद पदाधिकारी कलाकारों से चर्चा कर तारीख निश्चित करने में लगे हुए हैं। फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का नागरिक अभिनंदन भी इसी कार्यक्रम में किया जाएगा।
विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित योगेन्द्र महंत ने बताया कि कश्मीर में पलायन के दर्द को जिस तरह की मार्मिक कहानी के रूप में द कश्मीर फाइल्स फिल्म में दर्शाया गया है, इसके कारण बीते समय में हुई दर्दनाक स्थिति आज की पीढ़ी समझ पाई है। इसके लिए निश्चित ही फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कलाकार धन्यवाद के पात्र हैं। विश्व ब्राह्मण समाज संघ के पदाधिकारियों की बैठक यशवंत निवास रोड़ स्थित रॉयल डायमंड बिल्डिंग में शनिवार को रखी गई, जिसमें पदाधिकारियों ने एक मत से प्रस्ताव पारित किया कि फिल्म के निर्देशक, लेखक विवेक अग्निहोत्री, सौरभ पांडे, निर्माता तेजनारायण अग्रवाल एवं अभिनेता अनुपम खेर, रोहित शर्मा, पल्लवी जोशी आदि कलाकारों का सम्मान इन्दौर के ख्यात रवीन्द्र नाट्यगृह में किया जाएगा। इसके लिए फिल्म के निर्देशक एवं कलाकारों से चर्चा कर इन्दौर आने व समारोह में शामिल होने के लिए चर्चा का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। जल्द ही तारीख निश्चित की जाएगी। रवीन्द्र नाट्यगृह में होने वाले इस विशाल सम्मान  समारोह में शहर की एक दर्जन से ज्यादा संस्थाएं भी शामिल हो रही हैं, जो लगातार विश्व ब्राह्मण समाज संघ के पदाधिकारियों से चर्चारत हैं। साथ ही बैठक में यह भी प्रस्तावित किया गया कि फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी आयोजन में नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राम प्रकाश शर्मा ‘प्रभु जी’, पंडित विजय बोड़खा, पंडित राधेश्याम व्यास, पंडित अशोक पांडे, पंडित सुरेश पाठक, पंडित गिरजेश तिवारी तथा पंडित योगेन्द्र महंत आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
पंडित योगेंद्र महंत ने फिल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियों से आह्वान किया है कि सन् 1947 में देश की आजादी के बाद कश्मीर, पंजाब और अन्य स्थानों से हुए पलायन के वास्तविक हालात पर भी आज के बदलते परिवेश में बेहतरीन फिल्म का निर्माण होना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को आजादी के बाद हुए आंतरिक संघर्ष की वास्तविकता से एक बार फिर रूबरू कराया जा सके। पंडित महंत का कहना है कि फिल्में हमेशा से ही हमारे जीवन पर गहरा असर डालती आई हैं और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी रही हैं इसलिए देश की एकता- अखंडता और सच्चाई को नौजवान पीढ़ी के सामने रखने में फिल्म निर्माताओं व कलाकारों की सकारात्मक पहल की विश्व ब्राह्मण समाज संघ हमेशा सराहना भी करता आया है और इसी क्रम में यह विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |     Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान     |     Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया ‘राहत’, जानें क्या है तर्क     |     Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिटल पास नहीं मिलेगा प्रवेश     |     Bengal Elections: ‘226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार’; ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी दावा     |     Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें     |     Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री     |     Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना नोटिस जारी, जानें पूरा मामला     |     Digital Arrest: ‘सॉरी डियर हसबैंड…’, डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी महिला ने दी जान; सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का खुलासा     |     Meerut Cantt: मेरठ कैंट से ब्रिटिश नामों की ‘विदाई’; अब इन भारतीय वीरों के नाम से जाने जाएंगे ये इलाके, देखें पूरी लिस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें