देश में पिछले 24 घंटे में 71 कोरोना संक्रमित मरीजों ने गंवाई जान देश By Nayan Datt On Mar 20, 2022 देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में आज 18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है | देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 हजार 75 नए केस सामने आए हैं और 71 लोगों की मौत हो गई | वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 16 हजार 352 हो गई है | देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 3,383 रही, जिसके बाद अब तक कोरोना संक्रमण से 4,24,61,926 लोग ठीक हो चुके हैं | कल कोरोना के 2 हजार 528 केस दर्ज किए गए थे और 149 लोगों की मौत हुई थी | यह भी पढ़ें Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की… Oct 24, 2026 Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की… Oct 24, 2026 केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 4 हजार 722 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 27 हजार 802 हो गई है | देश में कोरोना के दैनिक मामलों में कल के मुकाबले में 18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है | इसके साथ ही देश में कोरोना के चलते पिछले 24 घंटे में 71 मौतें दर्ज की गई हैं | इनमें से केरल में हुई 44 मौतों का बैकलॉग भी जोड़ा गया है | Share