देश में पहली बार 7948 सिम ब्लॉक! फेसबुक पर कार बेचने का विज्ञापन देकर की थी लाखों की ठगी, आरोपियों ने एक साल में 20 हजार मोबाइल नंबरों का किया था उपयोग

ग्वालियर। फेसबुक पर सेकेंड हैंड कार बेचने का विज्ञापन देकर पौने दो लाख की ठगी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. राज्य सायबर सेल की टीमों ने जांच की तो पाया कि ठगने वालों ने जिस सिम कार्ड का इस्तेमाल किया था वह फर्जी नाम पते पर रजिस्टर्ड था. इस मामले में पुलिस ने 8 संदेहियों को हिरासत में लिया, लेकिन जांच में एक बात निकलकर सामने आई कि ठगाें ने एक साल में 20 हजार मोबाइल नंबर पर बात की. ज्यादातर फर्जी नाम पते पर थे. इससे टीम के कान खड़े हो गए. सायबर सेल की टीम ने सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडरों से संपर्क कर 7948 सिम कार्ड को वेरीफाई करने के बाद ब्लॉक कराया. यह देश में पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में सिम कार्ड ब्लॉक किए गए हैं.

दरअसल, ग्वालियर निवासी फरियादी ने साल 2020 में राज्य साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी कि वो फेसबुक पर एक कार का विज्ञापन देखकर उसमें दिए नबंर पर जब संपर्क किया तो कार बेचने वाले ने उससे 1 लाख 75 हजार रुपए जमा करा लिए, लेकिन उसे कार नहीं मिली. ठगी का अहसास होने के बाद शिकायत की थी. जिसकी जांच शुरू की गई। साइबर टीम ने जांच की तो पता चला कि आरोपी ने फरियादी से बात करने के लिए जिस मोबाइल नंबर का प्रयोग किया था, वह नंबर किसी अन्य व्यक्ति के पहचान पत्र का प्रयोग कर फर्जी तरीके से जारी किया गया था. जांच के बाद फर्जी सिम जारी करने वाले 8 आरोपियों को हिरासत में लिया गया.

आरोपियों की तलाश में डाटा जुटाया तो पता चला कि इस प्रकरण में प्रयुक्त मोबाइल नंबरों के उपयोगकर्ताओं ने एक साल में लगभग 20 हजार मोबाइल नंबरों का प्रयोग किया है. इन नंबरों को संदिग्ध मानते हुए इन्हें जारी करने वाली टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को इन नम्बरों के रिवेरिफिकेशन के लिए कहा गया. जिसके बाद टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों ने 7948 फर्जी सिमों को बंद कर दिया। देश में इतनी बड़ी संख्या में फर्जी सिम ब्लॉक कराए जाने का यह संभवत पहला मामला है. साइबर सेल एसपी सुधीर अग्रवाल का कहना है इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्या हैं मलेशिया के नियम     |     Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मांग और असल सच्चाई     |     Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या पड़ेगा असर     |     Khandit Ganpati Murti Niyam: खंडित हो जाए बप्पा की मूर्ति तो क्या पूजा जारी रखनी चाहिए? जानें क्या कहता है शास्त्र     |     Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से जुड़ा यह बड़ा नियम     |     Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा ‘ब्रेक’; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी किए 24 बिंदुओं के नए नियम     |     Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें तबाह     |     Bhopal News: ‘अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है…’ सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जनप्रतिनिधियों को दी मर्यादा में रहने की नसीहत     |     Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पहरे में पंडाल     |     Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी शुभकामनाएं     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें