देश में कोरोना के 13,405 नए मामले, 235 लोगों की मौत, 34,226 हुए रिकवर देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों लगातार गिरावट जारी है। कोरोना संक्रमण के आज 13,405 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 34,226 लोग रिकवर हुए हैं जबकि 235 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा सक्रिय मामले भी घटकर 1,81,075 हो गए हैं। कुल 4,21,58,510 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। साथ ही कोरोना से अब तक 5,12,344 लोगों की मौत हो चुकी है। दैनिक पाजिटिविटी दर घटकर अब 1.98% हो गई है। यह भी पढ़ें बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ… Aug 26, 2026 वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: ‘संविधान की शुरुआत… Aug 26, 2026 भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 13,405 नए मामले आए, 34,226 रिकवरी हुईं और 235 लोगों की कोरोना से मौत हुई। सक्रिय मामले: 1,81,075 कुल रिकवरी: 4,21,58,510 कुल मौतें: 5,12,344 कुल वैक्सीनेशन: 1,75,83,27,441 दैनिक पॉजिटिविटी दर: 1.98% pic.twitter.com/MQTc98SRmL भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 10,84,247 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 76,12,30,580 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। Share