दिल्ली की सड़कों पर भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ने जताया आक्रोश

नई दिल्ली | भारतीय युवा कांग्रेस ने शनिवार को बढ़ती मंहगाई, पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों के खिलाफ तमाम युवा कार्यकर्ताओं ने हाथों में सिलिंडर के पोस्टर लेकर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देख दिल्ली पुलिस ने जगह जगह पर बैरिकेड लगाये और कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया।

इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि, पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर की कीमतों में कमर तोड़ वृद्धि हुई है। भाजपाई जीत के साथ मोदी जी द्वारा लाए ‘महंगे दिन’ वापस आ गए। चुनावों तक अल्पविराम था, भाजपा को जीत का आराम मिलते ही फिर महंगाई ने जनता का जीना हराम कर दिया है।

मीडिया से बात करते हुए महिला कार्यकताओं ने बताया कि, पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के नाम पर होने वाली सरकारी लूट हर हाल में बंद होनी चाहिए। देशवासी पहले से ही हजारों समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में राहत देने की जगह सरकार जनता को महंगाई की चक्की में फंसा कर पीस रही है। ‘चुनावजीवी सरकार’ को शर्म आनी चाहिए।

प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी सोच पूरी तरह से बदल गई है। अब तेल के दामों में बेतहाशा वृद्धि भी उन्हें परेशान नहीं करती है। आम आदमी की जिंदगी महंगाई के दलदल में फंसकर लगातार मुश्किल होती जा रही है। जनता को तो फर्क पड़ रहा है, लेकिन भाजपा को नहीं।

दरअसल पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लोगों के जेब पर अब बोझ बढ़ना शुरू हो गया है। दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई। इसके तहत पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी की है।

दिल्ली में पेट्रोल 97.71 रुपये और डीजल 89.07 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। बता दें कि हर सुबह छह बजे तेल कम्पनियां पेट्रोल और डीजल के रेट में कमी और बढ़ोत्तरी की घोषणा करती है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्यापमं जारी करेगा विज्ञापन     |     Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा गिरफ्तार     |     Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही से रायपुर रेफर     |     Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारियों का जुलूस     |     Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाले भी गिरफ्तार     |     Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुनाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम     |     State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में खूंटी बनी चैंपियन     |     Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय में छूट     |     Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रवाई की मांग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें