दिग्गी के आरोप पर विश्वास सारंग बोले कश्मीरियों पर अत्याचार के लिए कांग्रेस दोषी

भोपाल । कश्मीरी हिंदुओं के पलायन की कहानी द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर मध्यप्रदेश में राजनीति गरमा गई है। पूर्व सीएम दिग्विजय के भाजपा और आरएसएस पर उन्माद फैला कर राजनीतिक रोटियां सेकने के आरोप पर मंत्री विश्वास सारंग बोले कश्मीरियों पर अत्याचर के लिए सिर्फ कांग्रेस दोषी है। दिग्विजय ने हमेशा देशद्रोहियों का समर्थन किया।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर कहा कि कश्मीरी हिंदुओं पर अत्याचार के लिए कांग्रेस दोषी है। वामपंथियों, देशद्रोहियों और कांग्रेस ने सच पर पर्दा डालने का काम  किया है। द कश्मीर फाइल्स से सच उजागर हुआ है। सारंग ने कहा कि कांग्रेस और अन्य वामपंथी दलों को भी फिल्म देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म देखकर कश्मीर के मूलनिवासी हिंदुओं पर अत्याचार के लिए कांग्रेस और वामपंथी दल प्रायश्चित करें। सारंग ने दिग्विजय सिंह के आरोप पर कहा कि दिग्विजय सिंह ने हर समय विघटन करने वालों का साथ दिया। वह हमेशा देशद्रोहियों के समर्थन में खड़े होते है।  बता दें दिग्विजय सिंह ने फिल्म को लेकर ट्वीट किया था कि आरएसएस का एक मात्र एजेंडा धार्मिक उन्माद फैला कर हिंसा पनपाना और इस पर राजनीतिक रोटियां सेकना हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म को लेकर अलग-अलग ट्वीट को रिट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है।

सीएम, मंत्रियों के साथ आज देखेंगे फिल्म
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अपनी मंत्री परिषद के सदस्यों और उनके परिवारों के साथ-साथ और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को एमपीटी ड्राइव-इन सिनेमा अशोका लेक व्यू में द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखेंगे।

कश्मीरी पंडितों के बेघर होने की कहानी
अनुपम खैर और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म द कश्मीर फाइल्स शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों को घर से बेघर करने की कहानी को दिखाया गया है। वैसे तो जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी कई फिल्में अब तक आ चुकी हैं लेकिन अब एक ऐसी फिल्म आई है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों को उनके घरों से भागने के लिए मजबूर कर दिया था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election 2026: बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग; अब 4 मई को खुलेगा सत्ता का पिटारा     |     दिल्ली-NCR में आग का खतरा: ऊंची बिल्डिंग्स में ‘मौत का साया’, फायर विभाग के संसाधन नाकाफी; आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता     |     IPL 2026: बुमराह और पंड्या से बेहतर रिकॉर्ड, फिर भी शार्दुल ठाकुर को क्यों नजरअंदाज किया? कप्तान के फैसले पर उठे सवाल     |     I-PAC Director Bail: बंगाल चुनाव खत्म होते ही विनेश चंदेल को मिली जमानत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने नहीं किया विरोध; पटियाला हाउस कोर्ट का फैसला     |     हीटवेव का डबल अटैक: भारत में बढ़ेंगे अत्यधिक गर्मी के दिन, डेटा सेंटरों और स्वास्थ्य पर होगा सीधा असर     |     West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मतदान; अब 4 मई का इंतजार     |     दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानों की सीमा 6% से बढ़ाकर 15% की गई     |     Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस ने आरोपी फिरोज को किया गिरफ्तार     |     Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से ‘स्तब्ध’ हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का जिक्र कर जस्टिस अतुल श्रीधरन ने उठाए सवाल     |     PM Modi in Hardoi: ‘गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन’, हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्रेस का चेहरा नारी विरोधी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें